समाचार

इंदौर पर पहली बार पारिवारिक दुपहिया वाहन रैली: श्वेतांबर जैन महासंघ की ओर से होगा आयोजन, सभी को किया गया आमंत्रित


महावीर बाग से 2 अप्रेल 2023 रविवार, सायं 7 बजे पारिवारिक दुपहिया वाहन रैली निकाली जाएगी। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…


इंदौर। महावीर बाग से 2 अप्रेल 2023 रविवार, सायं 7 बजे पारिवारिक दुपहिया वाहन रैली निकाली जाएगी। श्वेतांबर जैन महासंघ, इंदौर के तत्वावधान मे प्रभु महावीर का अहिंसामय संदेश “जियो और जीने दो” जन जन तक पहुँचे इसके लिए इंदौर मे पहली बार होने वाली प्रभु वीर जन्म कल्याणक के 2 दिन पूर्व समग्र जैन श्वेतांबर समाज की एक विराट पारिवारिक दो पहिया “वाहन रैली” निकाली जा रही है।

जिसके संयोजक राकेश नाहर विमला तातेड के नेतृत्व में निकाली जाएगी इस रैली मे सकल जैन श्वेता. समाज (मूर्ति पूजक, स्थानक, तेरापंथ) के सभी संप्रदाय के संघ, मंडल, संगठन व जैन सोश्यल ग्रुप आदि के पुरुष व महिलाए भाग ले सकते है आप आएं और अपनों को लाएं और रैली को सफल बनाएं। आपसी एकता का परिचय कराती यह विराट वाहन रैली मे आप सभी सादर आमंत्रित है। जियो और जीने दो के पवित्र संदेश को जन जन तक पहुँचाने के लिए आप सभी का साथ अति आवश्यक है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page