समाचार

मरीजों की जांच, ऑपरेशन, दवाई, चश्मा, खाना सभी निःशुल्क : आदिनाथ निर्वाण दिवस पर हुआ नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन


जैन धर्म के प्रवर्तक भगवान आदिनाथ निर्वाण कल्याणक के पावन पर्व पर समाजसेवियों द्वारा निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। समाजसेविका शशि कमलेश जैन ने बताया कि अपनी सासूमां स्वर्गीय भगवानदेवी जैन की पुण्य स्मृति में धौलपुर जिले की तहसील राजाखेड़ा में प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। पढ़िए मनोज नायक की रिपोर्ट…


राजाखेड़ा। जैन धर्म के प्रवर्तक भगवान आदिनाथ निर्वाण कल्याणक के पावन पर्व पर समाजसेवियों द्वारा निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। समाजसेविका शशि कमलेश जैन ने बताया कि अपनी सासूमां स्वर्गीय भगवानदेवी जैन की पुण्य स्मृति में धौलपुर जिले की तहसील राजाखेड़ा में प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में रतन ज्योति नेत्रालय ग्वालियर से नेत्र चिकित्सकों की पूरी टीम ने नेत्र रोगियों की जांच, परीक्षण आदि करते हुए मोतियाबिंद के रोगियों का ऑपरेशन हेतु चयन किया। चयनित सभी मरीजों को ऑपरेशन हेतु ग्वालियर ले जाया गया, जहां सभी की आंखों के ऑपरेशन किए जाएंगे।

वरुण वैबरेज लि. कंपनी के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर, वरिष्ठ समाजसेवी सीए कमलेश जैन गुरुग्राम ने बताया कि हमने संकल्प लिया है कि राजाखेड़ा क्षेत्र को मोतियाबिंद रहित क्षेत्र बनाना है। रतन ज्योति नेत्रालय के भदोरिया ने बताया कि वैसे तो प्रत्येक माह की 8 तारीख को इस तरह के शिविर लगाए जाते हैं। आज जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ भगवान का निर्वाण कल्याणक होने पर शिविर में नेत्र रोगियों का अत्यधिक संख्या में जमावाड़ा रहा। शिविर में सम्मिलित सभी नेत्र रोगियों के लिए जांचे, दवाइयां, आंखों का ऑपरेशन, ग्वालियर का मार्ग व्यय, आवास, काला चश्मा, भोजन आदि सभी की निःशुल्क व्यवस्था की गई।

प्रत्येक माह आयोजित होने वाले निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर के इस महायज्ञ में अखिल भारतीय श्री दिगम्बर जैसवाल जैन उपरोचियां सेवा न्यास, जैन एसोसियेशन फॉर एंस्पेस इंसपायरिंग न्यू जेनरेशन, रक्षक ग्रुप राजाखेड़ा एवं रतन ज्योति चेरिटेबल फाउण्डेशन ग्वालियर का विशेष सहयोग रहता है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
0
+1
1
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page