समाचार

डबरा में नेत्र परीक्षण शिक्षण शिविर जारीः 25 मई तक चलेगा शिक्षण शिविर, 55 लोगों की आंखों की जांच 


जैन मिलन स्वतंत्र डबरा की ओर से श्री 1008 श्रेयांसनाथ भगवान जी के गर्भ कल्याणक के पावन अवसर पर नेत्र परीक्षण एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर लगाया गया। यह शिविर रविवार को सुबह 9 बजे से 12 बजे तक मुद्ग़ल जी की तेल मिल, सब्जी मंडी डबरा में लगाया गया। शिविर में लगभग 55 नेत्र रोगियों का परीक्षण किया गया। डबरा से पढ़िए, मनोज जैन नायक की यह खबर…


डबरा। जैन मिलन स्वतंत्र डबरा की ओर से श्री 1008 श्रेयांसनाथ भगवान जी के गर्भ कल्याणक के पावन अवसर पर नेत्र परीक्षण एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर लगाया गया। यह शिविर रविवार को सुबह 9 बजे से 12 बजे तक मुद्ग़ल जी की तेल मिल, सब्जी मंडी डबरा में लगाया गया। शिविर में लगभग 55 नेत्र रोगियों का परीक्षण किया गया। नेत्र शिविर का शुभारंभ भगवान महावीर स्वामी के चित्र अनावरण और दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर राजेंद्र मुदगल का तिलक लगाकर शॉल पहनाकर, डॉ. वीर नवीन जैन, नयन का तिलक लगाकर पट्टिका पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया। नेत्र परीक्षण शिविर में केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य अतिवीर दीपक जैन स्वराज, क्षेत्रीय संयोजक अतिवीर रितेश जैन, सह चेयरमेन क्षेत्रीय मुनि सेवा कार्य समिति अतिवीर राजू जैन, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष वीर मनोज जैन एकांत, सह चेयरमेन क्षेत्रीय अल्पसंख्यक योजना एवं विधिक सहायता समिति वीर प्रेमचंद जैन, अध्यक्ष अतिवीर दिनेश कुमार जैन एडवोकेट, सह मंत्री वीर दीपक जैन बिट्टू, वीर नवनीत जैन निक्की, कोषाध्यक्ष वीर अमित जैन, अध्यक्ष अतिवीर दिनेश कुमार जैन एडवोकेट, मंत्री वीर नवीन कुमार जैन सिद्धांत, कोषाध्यक्ष वीर अमित जैन ऑनलाइन उपस्थित थे।

25 मई तक चलेगा शिक्षण शिविर 

नगर के महावीर दिगंबर जैन मंदिर में 18 मई को ग्रीष्मकालीन शिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ हुआ। शिविर संयोजक राजू जैन कपडे वालों ने बताया कि ग्रीष्मकालीन शिक्षण शिविर लगाया जा रहा है। 18 से 25 मई तक चलने वाले शिक्षण शिविर का शुभारंभ सायं 7.30 बजे श्री 1008 महावीर दिगम्बर जैन मंदिर कस्टम रोड पर दीप प्रज्वलित एवं आरती के साथ किया गया। श्री दिगम्बर जैन श्रवण संस्कृति संस्थान सांगानेर से पधारे हुए विद्वत अर्चित जैन शास्त्री का तिलक लगाकर पट्टिका पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया। शिविर में प्रथम दिन शास्त्री जी ने तत्वार्थ सूत्र के बारे में बताया। शिविर में भारतीय जैन मिलन के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य अतिवीर दीपक जैन स्वराज, क्षेत्र क्रमांक 2 के पदाधिकारीगण क्षेत्रीय संयोजक अतिवीर रितेश जैन, सह चेयरमेन क्षेत्रीय मुनि सेवा कार्य समिति अतिवीर राजू जैन कपड़े वाले, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष वीर मनोज जैन एकांत, सह चेयरमेन क्षेत्रीय अल्पसंख्यक योजना एवं विधिक सहायता समिति वीर प्रेमचंद जैन एसबीआई, अध्यक्ष अतिवीर दिनेश कुमार जैन एडवोकेट, सह मंत्री वीर दीपक जैन बिट्टू, वीर अमित जैन समाज के धार्मिक पुरुष, महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page