जैन मिलन स्वतंत्र डबरा ने नेत्र परीक्षण और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। शिविर में आँखों की जाँच की गई और रक्त परिक्षण किया गया । जैन मिलन स्वतंत्र डबरा के अध्यक्ष अतिवीर राजू जैन कपड़े वाले के अनुसार बड़ी संख्या में लोगों ने शिविर का लाभ लिया ।
चीनोर रोड। जैन मिलन स्वतन्त्र डबरा ने 17 दिसंबर को प्रथम कोचिंग क्लासेस चीनोर रोड पर नेत्र परीक्षण और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इस अवसर पर शिविर का शुभारम्भ भगवान महावीर के 2550 वें निर्वाण महोत्सव पर दीप प्रज्वलन एवं महावीर प्रार्थना करके किया गया । नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ पवन सोनी रेटीना आई हॉस्पिटल के सहयोग से नेत्र परीक्षण किया गया । जिसमें लगभग 100 मरीजों की जांच की गई और उचित परामर्श दिया गया । पैथ काइंड लैब की सहयोग से रक्त परीक्षण शिविर में लगभग 70 मरीजों की जांचे हुई जिसमें शुगर, कोलेस्ट्रॉल, कैल्शियम हीमोग्लोबिन में से कोई एक जांच की गई ।

ये रहे मौजूद
शिविर में उपस्थित क्षेत्रीय संयोजक वीर मनोज जैन एकांत क्षेत्रीय चेयरमैन अति वीर रितेश जैन अध्यक्ष अतिवीर राजू जैन कपड़े वाले मंत्री वीर प्रेमचंद जैन एसबीआई एवं कार्यक्रम संयोजक वीर नवीन जैन नयन वीर शुभम जैन एलआईसी, सहमंत्री वीर अमित जैन एमपी ऑनलाइन वीर अखिलेश जैन रानू आदि सदस्यगण उपस्थित थे ।













Add Comment