समाचार

आचार्य चंद्रसागरजी महाराज ससंघ का पावन वर्षा योग : भजनों की प्रस्तुतियों के बीच वर्षा योग कलश की स्थापना


विमलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में आचार्य चंद्रसागरजी महाराज ससंघ के वर्षा योग में भव्य समारोह के साथ कलश स्थापना हुई। आचार्य संघ ने प्रथम कलश के लाभार्थी शैलेंद्र रमनलाल, द्वितीय कलश कैलाश दर्पण शाह, तृतीय कलश सीमा विजय कुमार सेठ, चतुर्थ कलश पवन कुमार बोहरा और पंचम कलश नरेंद्र खोड़निया परिवार को विधिविधान के साथ पूजन कराकर स्थापना कराई। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…


सागवाड़ा। पुनर्वास कॉलोनी विमलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में आचार्य चंद्रसागरजी महाराज ससंघ के वर्षा योग में भव्य समारोह के साथ कलश स्थापना हुई। आचार्य संघ ने प्रथम कलश के लाभार्थी शैलेंद्र रमनलाल, द्वितीय कलश कैलाश दर्पण शाह, तृतीय कलश सीमा विजय कुमार सेठ, चतुर्थ कलश पवन कुमार बोहरा और पंचम कलश नरेंद्र खोड़निया परिवार को विधिविधान के साथ पूजन कराकर स्थापना कराई। समारोह में गुरु पूर्णिमा मनाई। प्रारंभ में गुरुदेव के सानिध्य में गजमोती प्रतिमा का पंचामृत अभिषेक किया। यह दुर्लभ मोती की प्रतिमा है, जिसके अभिषेक के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। इसके बाद गुरुदेव का पूजन किया। गुरु पूजन में महिलाओं के अलग-अलग मंडल द्वारा अष्ट द्रव्य से सजे थाल से पूजा की। जोधपुर से आए संगीतकार ने गुरु पूजा और गुरुदेव की आरती में संगत दी। दोपहर में गुरुदेव के सानिध्य गर्भ संस्कार का आयोजन हुआ। शाम को अष्टान्हिका पर्व पर 8 उपवास का तप करने पर प्रीति बाला, सुरेंद्र पंचोरी का समाजजनों ने उनके घर जाकर सम्मान किया। शाम के सत्र में गुरुदेव की महाआरती और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।

गुरु भक्तों का हुआ सम्मान

मनोज गलालिया ने बताया कि कार्यक्रम में महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश समेत देश के विभिन्न हिस्सों से आये गुरुदेव के भक्तों का समाज अध्यक्ष गजेंद्र शाह, आकाश शाह, महावीर जैन, खुशपाल गलालिया, रमेश भगत, दिनेश जांगा, नरेंद्र, पंकज जैन, राजेश शाह, सुमतिविलास, तेजपाल, गिरधरलाल, विमल शाह, शांतिलाल सेठ, जितेन्द्र शाह, अमित शाह, मनीष मोडासिया, राकेश शाह, जम्बू जैन ने स्वागत किया। इस अवसर पर संतोष, नरेन्द्र गलालिया, राजेंद्र, तरंग, दिलीप जैन, मनोज पंचोरी, अभिषेक जैन, आशीष शाह, प्रवीण, मनोज जैन, संजय जैन, अजित शाह, पीयूष, विनेश जैन, कीर्ति, अखिल, नरेंद्र जैन, भरत जैन, सुरेंद्र शाह, अल्पेश जैन, आशीष जैन, सतीश शाह, युवा मंडल के प्रियेश, मौसम शाह, सुदर्शन, सचिन, चिवांशु, रजत, राज कुमार, ऋषभ, नमन, तरुण, निर्णय, दर्पण, ईशान, सार्थक, विनम्र, हेमिल, सुधीर, मनोज दोसी, विशाल समेत बड़ी संख्या भक्त मौजूद रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page