अंबाह परेड स्थित जैन मंदिर में विन्रम एकेडमी द्वारा आयोजित धार्मिक पाठशाला में बच्चों का उत्साह देखते ही बनता है। इस पाठशाला के माध्यम से बच्चों को जैन धर्म की मूल शिक्षाओं, आत्मशुद्धि के उपायों और मोक्ष के मार्ग में आने वाली बाधाओं के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है। अंबाह से पढ़िए, कपिल जैन केपी की यह खबर…
अंबाह। अंबाह परेड स्थित जैन मंदिर में विन्रम एकेडमी द्वारा आयोजित धार्मिक पाठशाला में बच्चों का उत्साह देखते ही बनता है। इस पाठशाला के माध्यम से बच्चों को जैन धर्म की मूल शिक्षाओं, आत्मशुद्धि के उपायों और मोक्ष के मार्ग में आने वाली बाधाओं के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है। कक्षा में विशेष रूप से मन के विकारों और आत्मा को बंधन में डालने वाले कारणों पर चर्चा की जा रही है। इनमें क्रोध, अहंकार, छल और लोभ जैसी भावनाएं प्रमुख हैं, जो मनुष्य को आत्मिक विकास से दूर करती हैं। इन्हीं भावनाओं को नियंत्रण में लाकर संयम, तपस्या और साधना के माध्यम से आत्मा की उन्नति संभव मानी जाती है।
बच्चों को स्वल्पाहार भी दिया
पाठशाला के अंत में सभी बच्चों को स्वल्पाहार भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम में राजुल जैन, सैंकी जैन, राखी जैन, खुशी जैन, सिमरन जैन, तनु जैन, तान्या जैन, आकाश जैन ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
राजुल जैन ने बताया कि विन्रम अकैडमी की यह पहल बच्चों को न केवल धार्मिक ज्ञान प्रदान कर रही है, बल्कि उन्हें एक श्रेष्ठ और संयमित जीवन की ओर प्रेरित भी कर रही है।













Add Comment