समाचार

कलम को अनुभव की स्याही से समर्थ बनाएं: आचार्य श्री वर्धमान सागर जी के सानिध्य में हुई राष्ट्रीय पत्रकार संगोष्ठी 


आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज ससंघ सानिध्य में रविवार को आचार्य श्री शांति सागर जी महाराज के आचार्य पद प्रतिष्ठापन शताब्दी समारोह में शांति समागम राष्ट्रीय पत्रकार संगोष्ठी हुई। इसमें देश भर के जैन समाज के पत्रकारों ने भाग लिया। टोंक से पढ़िए, उदयभान जैन की यह खबर…


टोंक। आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज ससंघ सानिध्य में रविवार को आचार्य श्री शांति सागर जी महाराज के आचार्य पद प्रतिष्ठापन शताब्दी समारोह में शांति समागम राष्ट्रीय पत्रकार संगोष्ठी हुई। इसमें देश भर के जैन समाज के पत्रकारों ने भाग लिया। भारतवर्षीय दिगंबर जैन महासभा के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष रमेश जैन तिजारिया ने अध्यक्षता की। विशिष्ट अतिथि सरोज बंसल प्रधान पंचायत समिति टोंक थीं। दिशा बोध पत्रिका के प्रधान संपादक चिरंजीलाल बगड़ा कोलकत्ता ने निर्देशन किया। जैन संदेश के संपादक एडवोकेट अनूपचंद जैन फिरोजाबाद मुख्य वक्ता थे। पदम बिलाला जयपुर, इंजी आशीष जैन धार आदि भी उपस्थित थे। तीन सत्रों में 5.30 बजे तक श्री दिगंबर जैन मंदिर नसियां जी अमीर गंज में इसका आयोजन हुआ। मुख्य संयोजक राजेंद्र महावीर सनावद ने बताया कि अतिथियों दीप प्रज्वलन किया। स्थानीय समाज की बालिकाओं ने नृत्य के माध्यम से सुंदर मंगलाचरण किया। इस अवसर पर आचार्य शांति सागर जी की परंपरा के आचार्यों के अर्घ्य चढ़ाए गए। राजेंद्र जैन महावीर ने संचालन किया। उन्होंने गोष्ठी शांति समागम, समागम से संवाद, संवाद से समाधान, समाधान से समन्वय, समन्वय से समाज, समाज से सद्भावना, सद्भावना से समृद्धि, समृद्धि से सहानुभूति, सहानुभूति से संवेदना, संवेदना से शांति पर प्रकाश डाला।

 जैन सिद्धांतों का स्वयं पालना करें और करवाएं

आचार्य श्री वर्धमान सागर जी ने कहा कि देव शास्त्र गुरु के प्रति निष्ठा रखते हुए भगवान महावीर, कुंद कुंद आमनाय, आचार्य श्री शान्तिसागर जी महाराज के उपकारों, सिद्धांतों को आगे बढ़ाएं। धर्म प्रभावना कर अपने-अपने समाचार पत्रों में प्रकाशित कर जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें। पत्रकार एक आदर्श समाज का निर्माण करें और कलम को अनुभव की स्याही से समर्थ बनाएं। आचार्य जी ने कहा कि आप सभी ऐसे कुल में पैदा हुए जिन्हें तीर्थंकरों की वाणी, आदर्श व उपदेश सुनने और पालन करने का अवसर मिल रहा है। जैन कुल में हो तो जैन सिद्धांतों का स्वयं पालना करें और करवाएं।

सम्यक दर्शन से मोक्ष सिद्धशिला जोड़ना चाहिए

गोष्ठी के मुख्य वक्ता अनूपचन्द जैन फिरोजाबाद ने आचार्य श्री शांतिसागर जी महाराज के संसमरण सुनाए। इस अवसर पर अखिल बंसल, कमल जैन,सरोज बंसल, रमेश जैन तिजारिया ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने जैन संस्कृति के संरक्षण व विकास के लिए विचार रखे और कहा कि पत्रकार निष्पक्ष होकर अपनी कलम चलाएं। प्रथम सत्र के पश्चात राजेंद्र महावीर व सुनील संचय ललितपुर ने सभी पत्रकारों का आचार्य श्री से व्यक्तिश परिचय व आशीर्वाद दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। परस्पर संवाद के द्वितीय सत्र का संचालन जैन पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन ने किया। राकेश सफल चपलमन, डॉ. कल्पना जैन, संजय बडजात्या ,चक्रेश जैन ,सुनील जैन सागर ,राजेश जैन ,राजेंद्र जैन, अखिलेश जैन ,पारस जैन, महावीर सरावगी, रविंद्र काला, साधना मदावत, डॉ. प्रगति जैन इन्दौर ,अमित जैन, राजा बाबू गोधा, महेंद्र जैन ,मनीष जैन उदयपुर, विमल बज आदि ने विचार रखे। डॉ. प्रगति जैन ने कहा कि गोष्ठी के उद्देश्यों में शांति से सुकल्याण, सुकल्याण से सम्यक दर्शन और सम्यक दर्शन से मोक्ष सिद्धशिला जोड़ना चाहिए। तृतीय सत्र का संचालन डॉ. सुनील जैन ललितपुर व डॉ. प्रगति जैन इंदौर ने किया। जिसके मुख्य वक्ता चिरंजीलाल बगड़ा थे। अध्यक्षता एडवोकेट अनूप जैन फिरोजाबाद ने की। विशिष्ट अतिथि दैनिक आचरण के प्रधान संपादक सुनील जैन सागर पूर्व विधायक थे। इस सत्र में राकेश चपलमन, राजीव प्रचंडिया आदि ने अपने विचार रखे। इसी क्रम में इसी सत्र में आचार्य श्री अपने उद्बोधन में सभी को आशीर्वाद देते हुए कहा कि आज क्षुल्लक श्री विशाल सागर जी महाराज का अंतिम समय जानकर विधिपूर्वक मुनि दीक्षा के संस्कार दिए। उन्हें णमोकार महामंत्र का उच्चारण एवं स्वाध्याय सुनाया के साथ संलेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि कराई।

समारोह में यह रहे उपस्थित  

आचार्य श्री ने तृतीय सत्र में चल रही पत्रकार संगोष्ठी में मुनि दीक्षा व समाधि की घोषणा की। सभी ने यह सुनकर आचार्य श्री की जय जयकार की व मुनि श्री विशाल सागर जी की जय जयकार की। राष्ट्रीय गोष्ठी में डॉ. सुबोध मरोरा इंदौर, राकेश सोनी (देवपुरी वंदना) इंदौर, प्रतिभा जैन इंदौर ,मनोज सोगानी, विजयकुमार जैन, रविकुमार जैन, मनोज जैन जयपुर, अनिल सेठिया जिनवाणी संदेश, सुरेंद्र प्रकाश जैन जयपुर ,मुकेश जैन समाचार जगह, शैलेश कपाड़िया गुजरात ,अजय जैन, पारस जैन, प्रकाशन पाटनी ,राजेश जैन, डॉ. आरके जैन, एवी जैन, टोनी जैन, विमल बज, विमल जोला, डॉ. सुशीला सालगिया, संजय जैन किशनगढ़, नवनीत जैन इटावा, राकेश संगी, ज्ञानचंद जैन निवाई आदि उपस्थित थे। तृतीय सत्र में आचार्य श्री के सानिध्य में जैन गजट, तीर्थ वंदना, कोकली के राम फीचर फिल्म का पोस्टर, भारतीय गणित में आचार्य वीर सागर जी का योगदान आदि कृतियों का भी विमोचन किया गया। महोत्सव समिति टोंक ने पत्रकारों का गिफ्ट देकर सम्मानित किया। मुख्य संयोजक राजेन्द्र जैन महावीर ,पवन कंटान टोंक ने आभार व्यक्त किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page