समाचार

तरुण मित्र परिषद की 49वीं सभा में हुए चुनाव : जरूरतमंदों की सहायता के लिए पदाधिकारी हुए संकल्पित


क्षेत्र में गरीब और जरूरतमंद लोगों की सेवा, दिव्यांग बंधुओं को कृत्रिम अंगों का वितरण तथा श्रवणहीन बुजुर्गों को श्रवणयंत्र उपलब्ध कराने वाली दिल्ली की अखिल भारतीय संस्था तरुण मित्र परिषद की 49वीं वार्षिक सभा में द्विवार्षिक चुनाव हुए। इसमें नई कार्यकारिणी का गठन किया गया और शपथ दिलाई गई। ललितपुर से पढ़िए, राजीव सिंघई और अशोक जैन की यह खबर…


ललितपुर। क्षेत्र में गरीब और जरूरतमंद लोगों की सेवा, दिव्यांग बंधुओं को कृत्रिम अंगों का वितरण तथा श्रवणहीन बुजुर्गों को श्रवणयंत्र उपलब्ध कराने वाली दिल्ली की अखिल भारतीय संस्था तरुण मित्र परिषद की 49वीं वार्षिक सभा में द्विवार्षिक चुनाव हुए। परिषद कार्यालय, लक्ष्मी नगर में सर्वसम्मति से हुए चुनाव में अध्यक्ष अशोक जैन, महासचिव मनोजकुमार जैन, उपाध्यक्ष अशोककुमार जैन, सह सचिव आलोक जैन, संगठन सचिव राकेश जैन, कोषाध्यक्ष अजय जैन के अलावा कमल मेहरोत्रा, महेश जैन, पीके जैन, फूलचंद जैन, राम औतार शर्मा, रामकिशोर शर्मा, रविंद्रकुमार जैन, समकित जैन और विनीत शर्मा कार्यकारिणी सदस्य चुने गए।

चुनाव अधिकारी ने दिलाई शपथ
चुनाव अधिकारी प्रताप जैन ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को तरुण मित्र परिषद के उद्देश्यों के अनुरूप जरूरतमंद मानवों की सेवा-सहायतार्थ और अधिक रुचि लेने की शपथ दिलाई। महासचिव मनोजकुमार जैन ने शपथ के बाद सभी से कहा कि वह संस्था को और अधिक उचाइयों पर ले जाने और और अधिक से अधिक जरूरतमंद बच्चों की सहायता करने का प्रयास करेंगे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page