राजस्थान जैन साहित्य परिषद के चुनाव विगत दिनों संपन्न हुए। इसमें पदाधिकारियों सहित कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव किया गया। चुनाव अधिकारी भी नियुक्त किए गए थे। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद समाजजनों ने चयनित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं प्रदान की। जयपुर से पढ़िए उदयभान जैन की यह खबर…
जयपुर। राजस्थान जैन साहित्य परिषद के चुनाव विगत दिनों संपन्न हुए। इसमें पदाधिकारियों सहित कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव किया गया। चुनाव अधिकारी भी नियुक्त किए गए थे। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद समाजजनों ने चयनित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं प्रदान की है। समाज के श्रेष्ठीजनों ने बधाइयां ज्ञापित की है। विगत दिनों हुए चुनाव में श्री दिगम्बर जैन मंदिर पारसनाथ, मधुबन कालोनी, टोंक फाटक जयपुर के मंत्री चुनाव अधिकारी अनिल कुमार छाबडा थे।
उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पदमचंद बिलाला, उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार पापडीवाल, मंत्री महावीर कुमार चांदवाड़, संगठन मंत्री रमेशकुमार गंगवाल, अर्थ मंत्री प्रद्युम्न कुमार पाटनी, सदस्य डॉ. विमल कुमार जैन, संरक्षक योगेश टोडरका, प्रेमचंद गंगवाल, सुधीरकुमार बाकलीवाल, सुदर्शनकुमार पाटनी, विपिनकुमार बज, विशेष आमंत्रित सदस्य, हीराचंद वेद, हरकचंद बडजात्या, नरेंद्रकुमार ठोलिया, उदयभान जैन, प्रदीप ठोलिया, निर्मलकुमार गोधा, कैलाशचंद जैन मल्लैया, डॉ. अरविंद कुमार जैन, प्रदीपकुमार चांदवाड़, अनिलकुमार टोंग्या,सीए विकास जैन, नवरत्नकुमार पाटनी(दरोगा) को बनाया गया। यह जानकारी मंत्री महावीरकुमार चांदवाड़ ने दी।













Add Comment