समाचार

णमोकार महामंत्र बैंक संचालन समिति के हुए चुनाव : नवपदाधिकारियों ने बताई आगामी योजना 


णमोकार महामंत्र बैंक संचालन समिति जयपुर के द्वि-वर्षीय 2025-27 के लिए चुनाव हुए। नव पदाधिकारियों ने अपनी आगामी माह की योजना पर प्रकाश डाला। समाजजनों ने शुभकामनाएं दीं। जयपुर से पढ़िए उदयभान जैन की खबर…


जयपुर। णमोकार महामंत्र बैंक संचालन समिति जयपुर के द्वि-वर्षीय 2025-27 के लिए चुनाव हुए। नव पदाधिकारियों ने अपनी आगामी माह की योजना पर प्रकाश डाला। समाजजनों ने शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर वरिष्ठ श्रावक श्रेष्ठी और चुनाव अधिकारी पूनमचंद छाबड़ा ने अध्यक्ष पद पर हरकचंद बडजात्या हमीरपुर वाले, ‌उपाध्यक्ष बाबूलाल जैन, इसरदा वाले, हरकचंद छाबडा, मंत्री महावीर कुमार चांदवाड़, संयुक्त मंत्री रमेशचंद्र भौंच, धनकुमार लुहाड़िया, कोषाध्यक्ष राजेंद्रकुमार पापडीवाल, प्रचार मंत्री राजेंद्रकुमार काला, निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया।

 समिति में यह रहेंगे सदस्य 

सदस्य सुनीलकुमार बज, कमलचंद गोदिका, अरविंद गंगवाल, ललिता अजमेरा‌, अजय गोधा, सहवृत सदस्य प्रमोद छाबडा, ‌मंजू जैन सेवा वाले, नेमीचंद सोनी, राजेंद्र पांडया, सुभाषचंद्र गंगवाल।

मई में अयोध्या की यात्रा

नव निर्वाचित अध्यक्ष हरक चंद बड़जात्या और मंत्री महावीर कुमार चांदवाड़ ने भावी योजना के बारे में बताया कि गणिनी आर्यिका ज्ञानमति माताजी का आशिर्वाद लेने के लिए मई माह में सभी सदस्यों को अयोध्या की धार्मिक यात्रा कराई जाएगी। मई माह में लगने वाले धार्मिक शिविर के सभी विद्यार्थियों को णमोकार महामंत्र की जानकारी दी जाएगी। साथ ही णमोकार महामंत्र लिखने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page