समाचार

जैन सोशल ग्रुप सनशाइन के सत्र 2025-27 के चुनाव हुएः राहुल ओस्तवाल अध्यक्ष, भूपेश भंसाली सचिव बने


ब्यावर में जैन सोशल गु्रप सनशाइन के द्विवर्षीय चुनाव शुक्रवार को हुए। इसमें संस्था के पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। समाजजनों ने पदाधिकारियों का स्वागत किया। पढ़िए ब्यावर से अमित जैन गोधा की यह खबर…


ब्यावर। मानव सेवा को समर्पित जैन सोशल ग्रुप सनशाइन के आगामी सत्र 2025-27 के चुनाव 20 दिसंबर को हुए। संस्था सचिव प्रतीक खटोड़ ने बताया कि सनशाइन ग्रुप की साधारण सभा श्रीराम होटल में हुई थी। इसमें गतवर्ष के कार्यक्रम और आय-व्यय का ब्यौरा दिया गया। साथ आगामी सत्र 2025-27 के पदाधिकारियों के चुनाव भी हुए। संस्थापक अध्यक्ष वैभव सुखलेचा और पूर्व अध्यक्ष पंकज डेढ़िया को चुनाव अधिकारी बनाया गया।

निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी

उपस्थित सदन ने निर्विरोध अपने पूर्ण समर्थन के साथ राहुल ओस्तवाल को अध्यक्ष पद के लिए, भूपेश भंसाली को सचिव, वीरेंद्र बोहरा को कोषाध्यक्ष, सुमित श्रीश्रीमाल को उपाध्यक्ष, विमल कांकरिया को सह-सचिव, अमित गोधा को पीआरओ पद के लिए चुना। साधारण सभा में ग्रुप के सभी सदस्य उपस्थित थे। अध्यक्ष विक्रम सांखला ने सभी को धन्यवाद दिया और नए पदाधिकारियों को आगामी कार्यकाल के बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इन्होंने भी किया स्वागत

माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर जैन सोशल ग्रुप, नवकार जीतो यूथ जैन सोशल ग्रुप स्पार्कल आदि के पदाधिकारियों ने भी नव निर्वाचित पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया। इसमें पीयूष रांका, विशाल कांकरिया, प्रवीण मकाना, राजीव रांका आदि उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page