समाचार

ललितपुर लोकसभा प्रत्याशी प्रदीप जैन आदित्य के समर्थन में चुनाव प्रचार विश्व जैन संगठन कार्यकारिणी ने किए जैन अतिशय क्षेत्र करगुंवा के दर्शन 


विश्व जैन संगठन कार्यकारिणी ने जैन अतिशय क्षेत्र करगुवा झांसी में दर्शन किए और आसपास के क्षेत्र में प्रदीप जैन आदित्य के समर्थन में प्रचार किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष यश जैन, सह कोषाध्यक्ष मयंक जैन, राष्ट्रीय प्रचार मंत्री प्रदीप जैन, आकाश जैन, युवा प्रकोष्ठ से देवेश जैन व संगठन के अन्य सदस्य और गुना शिवपुरी लोकसभा प्रत्याशी महेंद्र जैन भैयन पधारे, जिनका करगुंवा अतिशय क्षेत्र, झांसी के मंत्री शिरोमणि जैन एवं प्रवीण जैन दीनदयाल नगर ने सभी सदस्यों का स्वागत किया। पढि़ए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट ……


झांसी। ललितपुर लोक सभा प्रत्याशी जैन गौरव प्रदीप जैन आदित्य के समर्थन और प्रचार के लिए आज 15 मई को दिल्ली से राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष यश जैन, सह कोषाध्यक्ष मयंक जैन, राष्ट्रीय प्रचार मंत्री प्रदीप जैन, आकाश जैन, युवा प्रकोष्ठ से देवेश जैन व संगठन के अन्य सदस्य और गुना शिवपुरी लोकसभा प्रत्याशी महेंद्र जैन भैयन पधारे, जिनका करगुंवा अतिशय क्षेत्र, झांसी के मंत्री शिरोमणि जैन एवं प्रवीण जैन दीनदयाल नगर ने सभी सदस्यों का स्वागत किया।

करगुंवा क्षेत्र में प्रदीप जैन के समर्थन में प्रचार के लिए रजनीश जैन, बीके जैन, नोएडा बॉबी जैन, सुनील जैन, प्रीति शिरोमणि जैन, श्वेता जैन, शैली जैन, रचना जैन, सुनील जैन दाऊ, कल्पना जैन ,आकाश जैन एवं काफी संख्या में आए हुए लोगों ने सभी का तिलक लगाकर और माला पहनकर स्वागत किया। इसके उपरांत सौम्या जैन और अर्चना गुप्ता ,शिरोमणि जैन एडवोकेट और प्रीति जैन के नेतृत्व में करगुवा ग्राम में सभी लोगों ने ढोल- नगाड़ों के साथ घर-घर जाकर जनसंपर्क किया और अपने जनप्रिय प्रत्याशी प्रदीप जैन आदित्य को बहुमत से विजय दिलाने का निवेदन किया। चुनाव प्रचार में सुरेश कुशवाहा, रामकुमार यादव, टोली यादव, प्रेरणा जैन, सोनम जैन, ज्योति जैन, गब्बर सिंह यादव, शिरोमणि सिंह, मूलचंद यादव, गट्टू कुशवाहा, देवेंद्र राजपूत, निपेंद्र यादव लाल सिंह यादव और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
2
+1
1
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page