आईआईटी, मद्रास से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग से एमटेक की उपाधि प्राप्त एकांश जैन को स्पॉटलाइट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। पढ़िए सन्मति जैन काका की यरिपोर्ट…
सनावद। नगर के होनहार एकांश जैन ने डब्ल्यूएलएएन सिस्टम से संबंधित शोध किया है। इसी शोध के लिए उन्हें पिनेकल अवॉर्ड सेरेमनी, वर्ष 2023 क्वालकम, चेन्नई में स्पॉटलाइट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। एकांश ने आईआईटी, मद्रास से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग से एमटेक की उपाधि प्राप्त की है। इनका एक पेटेंट यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका में फाइल हुआ है।
एकांश की माताजी वर्षा जैन सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में अग्रणी रहती हैं और पिता राजेश जैन सनावद रेलवे स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। एकांश के छोटे भाई रिष्विक जैन भी इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बी टेक हैं। एकांश की इस उपलब्धि पर उन्हें परिवारजनों, मित्र जनों एवं समाजजनों ने बधाइयां देकर उत्तरोत्तर प्रगति हेतु शुभकामनाएं दी हैंl













Add Comment