समाचार

मोक्ष सप्तमी पर निर्वाण लाडू चढाएं पुण्य कमाएं: भगवान पार्श्वनाथ निर्वाण कल्याणक मनाएं 


जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर पार्श्वनाथ प्रभु के निर्वाण कल्याणक मोक्ष सप्तमी के उपलक्ष्य में दिगंबर जैन आदिनाथ जिनालय तीर्थ स्वरूप छत्रपति नगर में गुरुवार को प्रातः प्रातः 7 बजे नित्य नियम, अभिषेक, शांतिधारा सामूहिक पूजन एवं श्री पार्श्वनाथ विधान होगा। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…


इंदौर। जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर पार्श्वनाथ प्रभु के निर्वाण कल्याणक मोक्ष सप्तमी के उपलक्ष्य में मिनी बुंदेलखंड के नाम से चर्चित श्री दिगंबर जैन आदिनाथ जिनालय तीर्थ स्वरूप छत्रपति नगर में गुरुवार को प्रातः प्रातः 7 बजे नित्य नियम, अभिषेक, शांतिधारा सामूहिक पूजन एवं श्री पार्श्वनाथ विधान होगा।

इसके माध्यम से भगवान पार्श्वनाथ की सामूहिक रूप से भक्ति आराधना के बाद प्रातः 8.30 बजे सामूहिक रूप से भगवान पार्श्वनाथ स्वामी को निर्वाण लाडू चढ़ाया जाएगा। ट्रस्ट अध्यक्ष भूपेंद्र जैन एवं राजेश जैन दद्दू ने समाज जनों का आह्वान किया है कि अधिक से अधिक संख्या में पूर्ण भक्ति भाव से प्रभु की आराधना के साथ निर्वाण लाडू चढ़ाएं और पुण्य कमाएं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page