विश्व के ख्यातनाम कवि और कथा वाचक डॉ. कुमार विश्वास आचार्यश्री सुनील सागर जी के चरणों में पधारे। इस दौरान डॉ. विश्वास ने आचार्यश्री से लगभग आधे घंटे तक आध्यात्म और धर्म पर आधारित चर्चा की और धर्म लाभ प्राप्त किया। अहमदाबाद से पढ़िए, यह खबर…
अहमदाबाद। विश्व के ख्यातनाम कवि और कथा वाचक डॉ. कुमार विश्वास आचार्यश्री सुनील सागर जी के चरणों में पधारे। राजेश जैन दद्दू ने बताया कि रविवार को गुजरात की कर्णावती नगरी अहमदाबाद में विराजित चतुर्थ पट्टाचार्य श्री सुनीलसागर जी के दर्शनार्थ प्रसिद्ध कविवर डॉ. कुमार विश्वास पहुंचे।
अहमदाबाद पहुंचकर उन्होंने आचार्य श्री सुनीलसागर जी के श्री चरणों में नतमस्तक होकर शुभाशीष प्राप्त किया। इस दौरान डॉ. विश्वास ने आचार्यश्री से लगभग आधे घंटे तक आध्यात्म और धर्म पर आधारित चर्चा की और धर्म लाभ प्राप्त किया। नमोस्तु शासन जयवंत हो।













Add Comment