दैनिक भास्कर की ओर से आयोजित लाइफ टाइम अचीवर्स अवार्ड समाजसेवी डॉ. अर्पणा जैन को दिया गया है। डॉ. अर्पणा अपने पेशे में बहुत नाम कमा रही हैं। उन्हें प्राप्त इस सम्मान से इंदौर सहित जैन समाज भी गौरवान्वित है। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…
इंदौर। दैनिक भास्कर की ओर से आयोजित लाइफ टाइम अचीवर्स अवार्ड समाजसेवी डॉ. अर्पणा जैन को दिया गया है। डॉ. अर्पणा अपने पेशे में बहुत नाम कमा रही हैं। उन्हें प्राप्त इस सम्मान से इंदौर सहित जैन समाज भी गौरवान्वित है। डॉ. अर्पणा शहर की बहुप्रतिष्ठित गायक्नोलॉजिस्ट एवं लैप्रोस्कोपी सर्जन हैं। उन्हें दैनिक भास्कर द्वारा वूमन्स अचीवर्स अवॉर्ड प्रदान किया गया है। यह अत्यंत हर्ष का विषय है। यह सम्मान आप के चिकित्सक पेशे में सही इलाज, सही सलाह, समर्पण और निःस्वार्थ मानव सेवा के कार्यों का प्रतीक है, बल्कि समूचे जैन समाज के लिए भी गर्व और उल्लास का क्षण है। डॉ. अर्पणा जैन ने अपने कार्यों से यह सिद्ध किया है कि मानव सेवा, मानवीय संवेदना और दृढ़ संकल्प के साथ किया गया प्रयास समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकता है। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि डॉ. अर्पणा जैन गोल्ड मेडलिस्ट गायक्नोलॉजिस्ट हैं।
आपके इस गौरवपूर्ण सम्मान के लिए डॉ. अर्पणा जैन को फेडरेशन की राष्ट्रीय शिरोमणि संरक्षिका पुष्पा कासलीवाल, रेखा जैन श्रीफल, मुक्ता जैन, आशा सोनी, उर्मिला गांधी, ममता खासगीवाला एवं समाजजनों ने बधाइयां दी। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे निरंतर अपने चिकित्सक पेशे में निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर इसी ऊर्जा, सेवा भाव और संकल्प के साथ समाज को नई दिशा देती रहें और आपका यश व सम्मान दिनोंदिन बढ़ता जाए।













Add Comment