नीदरलैंड में लाइदेन यूनिवसिटी नीदरलैंड की ओर से आयोजित 57वें वार्षिक सम्मेलन में प्रतिष्ठित विद्वानों के साथ एप्लिकेशन्स ऑफ अनेकांतवाद फॉर ए मोर ह्यूमन वर्ल्ड विषयक पैनल में डॉ. अरिहंत कुमार जैन ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अनेकांतवाद: एन एप्लिकेशन ऑफ यूनिवर्सल डेमोक्रेसी पर अपना शोधपत्र प्रस्तुत किया है। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…
इंदौर। नीदरलैंड में लाइदेन यूनिवसिटी नीदरलैंड की ओर से आयोजित 57वें वार्षिक सम्मेलन में प्रतिष्ठित विद्वानों के साथ एप्लिकेशन्स ऑफ अनेकांतवाद फॉर ए मोर ह्यूमन वर्ल्ड विषयक पैनल में डॉ. अरिहंत कुमार जैन ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अनेकांतवाद: एन एप्लिकेशन ऑफ यूनिवर्सल डेमोक्रेसी पर अपना शोधपत्र प्रस्तुत किया है। इसमें जैन दर्शन के शाश्वत सिंद्धांतों की प्रासंगिकता को प्रस्तुत किया गया है। इस उपलब्धि पर सकल जैन समाज गर्व महसूस कर रहा है। शोध पत्र प्रस्तुत करने पर बधाइयों का तांता लगा हुआ है।
इस बारे में डॉ. अरिहंतकुमार जैन ने बताया कि वीर प्रभु की कृपा और माता-पिता, मेरे सभी गुरुजनों और मार्गदर्शकों के आशीर्वाद से मुझे लाइदेन यूनिवसिटी नीदरलैंड की ओर से आयोजित सोसाइटी फॉर एशियन एंड कॉम्पेरेटिव फिलॉसाफी (एसएसीपी) के 57वें वार्षिक सम्मेलन में, प्रतिष्ठित विद्वानों के साथ एप्लिकेशन्स ऑफ अनेकांतवाद फॉर ए मोर ह्यूमन वर्ल्ड विषयक पैनल का हिस्सा होने और अंतरराष्ट्रीय मंच पर अनेकांतवाद: एन एप्लिकेशन ऑफ यूनिवर्सल डेमोक्रेसी पर अपना शोधपत्र प्रस्तुत करने का सुअवसर प्राप्त हुआ। मेरा दृढ़ विश्वास है कि मेरे गुरुओं के ज्ञानवर्धक मार्गदर्शन और आशीर्वाद से ही मैं जैन दर्शन की शाश्वत सिद्धांतों को प्रासंगिक रूप से अंतरराष्ट्रीयमंच पर प्रस्तुत कर सका।













Add Comment