समाचार

द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने में निभाएंगे भूमिका : डॉ. मणीन्द्र जैन बने एशियन अरब चैम्बर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन


डॉ. मणीन्द्र जैन, दिल्ली को एशियन अरब चैम्बर ऑफ कॉमर्स का चेयरमैन बनाया गया है, जिसके अंतर्गत 53 देश हैं। अब डॉ. मणीन्द्र 53 देशों में भारत को रिप्रेजेंट करेंगे या फिर वहां से आने वाले डेलिगेशन को रिसीव कर भारत का द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने एवं आर्थिक रूप से समृद्ध करने में अपनी भूमिका निभाएंगे। पढ़िए डॉ. महेन्द्रकुमार जैन ‘मनुज’ की रिपोर्ट…


 

दिल्ली। डॉ. मणीन्द्र जैन, दिल्ली को एशियन अरब चैम्बर ऑफ कॉमर्स का चेयरमैन बनाया गया है, जिसके अंतर्गत 53 देश हैं। अब डॉ. मणीन्द्र 53 देशों में भारत को रिप्रेजेंट करेंगे या फिर वहां से आने वाले डेलिगेशन को रिसीव कर भारत का द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने एवं आर्थिक रूप से समृद्ध करने में अपनी भूमिका निभाएंगे। कमल कासलीवाल, दुर्ग और डॉ. महेन्द्रकुमार जैन ‘मनुज’ को बताया कि 6 नवंबर 2023 को दिल्ली के मिनिस्ट्री ऑफ कॉमर्स के अंतर्गत FIEO HALL कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन श्री कृष्ण कुमार आइएएस (विदेश राज्य मंत्री) का कार्यकाल समाप्त होने पर एक भव्य समारोह में डॉ. मणीन्द्र जैन को चेयरमैन पद पर नियुक्त करने का सर्टिफिकेट गणमान्य लोगों की उपस्थिति में दिया गया।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में पद्म श्री ब्रहमेशानंद जी, Chad एम्बेसडर S. E. Mme DILLAH Lucienne, सूडान एम्बेसडर H. E. Omar Abdallah Bashir, First Counsellor Hon. H. Oumar Seidou, IETO President Asif Qqwal, विभिन्न जगहों से आये हुए देश के प्रमुख बिजनेसमैन मित्तल (मित्तल ग्रुप के अध्यक्ष), विपिन गुप्ता, पवन शर्मा, दशरथ कैप्टन रमा आर्य, महेंद्र बजाज, विवेक चौधरी, प्रवीण भारतीय, उद्दीप्त मणि जैन, अलका जैन, पंकज कुमार, युवराज मणि, विपुल कुमार, विशाल, यश, मुफ़्ती इक़बाल साहब, कमल पाटनी, सुदेश कुमार, प्रो. राजकुमार, धर्म सिंह, विक्रम, परमवीर सिंह, मयंक, सुरेश इम्फाल आदि कार्यक्रम में उपस्थित थे। सभी ने डॉ. मणीन्द्र जैन को उच्च पद पर आसीन होने पर बधाइयां दीं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page