श्री आदिनाथ निर्वाण स्थली अष्टापद बद्रीनाथ तीर्थ क्षेत्र के पट इस वर्ष 27 अप्रैल को खुलेंगे। आदिनाथ आध्यात्मिक अहिंसा फाउंडेशन अष्टापद बद्रीनाथ ट्रस्ट के अध्यक्ष आदित्य कासलीवाल ने बताया कि क्षेत्र पर समाज बंधुओं के लिए आवास, निवास की सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…
इंदौर। श्री आदिनाथ निर्वाण स्थली अष्टापद बद्रीनाथ तीर्थ क्षेत्र के पट इस वर्ष 27 अप्रैल को खुलेंगे। आदिनाथ आध्यात्मिक अहिंसा फाउंडेशन अष्टापद बद्रीनाथ ट्रस्ट के अध्यक्ष आदित्य कासलीवाल ने बताया कि क्षेत्र पर समाज बंधुओं के लिए आवास, निवास की सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। अष्टापद तीर्थ के निर्माणकर्ता जैनरत्न स्व. देवकुमारसिंह कासलीवाल एवं समाज भूषण स्वर्गीय कैलाशजी चौधरी ने परम पूज्य आचार्य विद्यानंदजी महाराज के आशीर्वाद से इस क्षेत्र का निर्माण किया था।
क्षेत्र के स्वप्नदृष्टा जैन रत्न प्रदीप कुमारसिंह कासलीवाल ने इस क्षेत्र को अपने जीवन काल में उच्च शिखर पर प्रतिबिंबित किया है। दिगंबर जैन समाज सामाजिक सांसद के मंत्री डॉ. जैनेन्द्र जैन ने समाज के सभी बंधुओं से आग्रह किया है कि सभी अष्टापद तीर्थ के दर्शनार्थ अवश्य पधारें। अधिक जानकारी के लिए तीर्थ क्षेत्र के प्रबंधक जिनेंद्र जैन ( कचरू भाई) से मोबाइल नंबर 9584796141 पर संपर्क किया जा सकता है।













Add Comment