समाचार

औषधालय जीर्णोद्धार के लिए एक लाख की राशि की दान: समाजजनों ने प्रकाशचंद राख का सम्मान कर जताया आभार 


धर्मार्थ एवं पुण्यार्थी औषालय संस्था के वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य और सदैव अपनी सेवाएं औषधि सेवा के क्षेत्र में प्रदान करने वाले रिटायर्ड ग्राम पंचायत अधिकारी प्रकाश चंद ‘राख’ ने मंगलवार को औषधालय संस्था के रिनोवेशन और रखरखाव के लिए एक लाख रुपए दान स्वरूप प्रदान किए। ललितपुर से राजीव सिंघई की पढ़िए, यह खबर…


ललितपुर। धर्मार्थ एवं पुण्यार्थी औषालय संस्था के वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य और सदैव अपनी सेवाएं औषधि सेवा के क्षेत्र में प्रदान करने वाले रिटायर्ड ग्राम पंचायत अधिकारी प्रकाश चंद ‘राख’ ने मंगलवार को औषधालय संस्था के रिनोवेशन और रखरखाव के लिए एक लाख रुपए दान स्वरूप प्रदान किए। औषधालय संस्था को राशि प्रदान करते उन्होंने आशान्वित किया कि भविष्य में भी हमसे जो भी बन पड़ेगा उसे हम पूर्ण करने की कोशिश करेंगे।

औषधालय संस्था की ओर से रिटायर्ड ग्राम पंचायत अधिकारी प्रकाशचंद ‘राख’ का सम्मान संस्था अध्यक्ष डॉ. अक्षय टदैया एवं कार्य. महामंत्री देवेंद्र जैन ’मेडिकल’, कार्यकारिणी सदस्य महेंद्र जैन पंचमनगर, वैद्य महेंद्र सर्राफ ने शॉल ओढ़ाकर एवं माल्यार्पण कर किया एवं उनकी सेवाओं के लिए उनका आभार व्यक्त किया। वीर प्रभु प्रकाश चंद एवं उनके समस्त परिवार को सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page