समाचार

अक्षय तृतीया पर आयोजन : पूर्वोत्तर प्रदेशीय दिगंबर जैन महिला संगठन पर किया दान-पुण्य


अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर पूर्वोत्तर प्रदेशीय दिगंबर जैन महिला संगठन की केंद्रीय अध्यक्षा सुधा काला के नेतृत्व में आठगांव स्थित गुवाहाटी गौशाला में गायों को घास एवं गुड़ खिलाया गया। पढ़िए सुनील सेठी की रिपोर्ट…


गुवाहाटी। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर पूर्वोत्तर प्रदेशीय दिगंबर जैन महिला संगठन की केंद्रीय अध्यक्षा सुधा काला के नेतृत्व में आठगांव स्थित गुवाहाटी गौशाला में गायों को घास एवं गुड़ खिलाया गया। तत्पश्चात बी बरुआ कैंसर हॉस्पिटल में मरीजों को खाना वितरित किया गया एवं वहां उपस्थित सभी लोगों के बीच गन्ने का रस का वितरण किया गया। मालूम हो कि इस दिन जैन धर्मावलंबियों के प्रथम तीर्थंकर श्री ऋषभदेव ने निग्रंथ अवस्था में हस्तिनापुर नगरी के राजा श्रेयांस द्वारा इक्षु रस का आहार लिया था, तभी से उस निमित्त से यह पर्व आरंभ हुआ और यह दिन अक्षय तृतीया के नाम से विख्यात हो गया।

इस अवसर पर संगठन की उपाध्यक्षा बबीता सेठी, इंदु गंगवाल, कोषाध्यक्ष शशि बड़जात्या, सांस्कृतिक मंत्री प्रीति सेठी, कार्यकर्ता अलका पाटनी, कुसुम बड़जात्या आदि के अलावा काफी संख्या में संगठन की सदस्याए उपस्थित थी। यह जानकारी संगठन की मंत्री सुनीता अजमेरा ने दी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
4
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page