समाचार

साध्वीवार्या अमीझराश्री जी मसा की डोला यात्रा निकाली: गुणानुवाद सभा में उनके दिव्य वचनों का किया स्मरण 


मातृ ह्रदया अमित गुना श्री जी मसा की शिष्या अमीझरा श्रीजी मसा की समाधि विगत दिनों हो गई। अंतिम डोला यात्रा अमित आराधना भवन हाईलिंक सिटी से रविवार सुबह प्रारंभ हुई। वहां से पंचकुइया पहुंचकर अंतिम संस्कार क्रिया संपन्न की गई। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…


इंदौर। मातृ ह्रदया अमित गुना श्री जी मसा की शिष्या अमीझरा श्रीजी मसा की समाधि विगत दिनों हो गई। अंतिम डोला यात्रा अमित आराधना भवन हाईलिंक सिटी से रविवार सुबह प्रारंभ हुई। वहां से पंचकुइया पहुंचकर अंतिम संस्कार क्रिया संपन्न की गई। अंतिम डोलायात्रा में हजारों भक्तों ने गुरुदेव को जय-जय नंदा जय-जय भद्दा के नारों के साथ अपने गुरुवर्या जी को अंतिम विदाई दी। डोलायात्रा से पहले आचार्य श्री विश्वरत्न सूरीश्वरजी, आचार्यश्री मृदुरत्न सूरीश्वरजी, आचार्य श्री पीयूषभद्र सूरीश्वरजी

आदि श्रमण, श्रमणी भगवंतों ने अंतिम मांगलिक सुनाकर विदाई दी। श्री धरणीधर पार्श्वनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर ट्रस्ट एवं श्री संघ हाईलिंक सिटी की ओर से गुणानुवाद सभा अमित आराधना भवन हाईलिंक सिटी में रखी गई। जहां पर साध्वी अमीझरा श्री जी मसा का गुणानुवाद कर विनयांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गुरु भक्त मौजूद रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page