समाचार

किया गया पारितोषिक वितरण : दीपावली पर्व पर स्नेहमिलन समारोह और विभिन्न प्रतियोगिताएं


प्रति वर्ष की भांति, इस वर्ष भी 2024 का दीपावली मिलन समारोह हुमड स्वाध्याय भवन में आयोजित किया गया। इस समारोह में कार्यक्रम के अध्यक्ष कन्हैयालाल बद्रीलाल शाह, मुख्य अतिथि भरत गांधी और विशिष्ट अतिथियों के रूप में बंसीलाल शाह, कन्हैयालाल शाह, कुलदीप शाह, किरीट शाह और पदम शाह उपस्थित थे। पढ़िए सचिन गंगावत की विशेष रिपोर्ट…


ऋषभदेव। प्रति वर्ष की भांति, इस वर्ष भी 2024 का दीपावली मिलन समारोह हुमड स्वाध्याय भवन में आयोजित किया गया। इस समारोह में कार्यक्रम के अध्यक्ष कन्हैयालाल बद्रीलाल शाह, मुख्य अतिथि भरत गांधी और विशिष्ट अतिथियों के रूप में बंसीलाल शाह, कन्हैयालाल शाह, कुलदीप शाह, किरीट शाह और पदम शाह उपस्थित थे। श्री दिगंबर जैन दशा हुमड नव मंडल के अध्यक्ष कुशल शाह ने बताया कि दीपावली मिलन समारोह की शुरुआत विधि और तमन्ना द्वारा मंगलाचरण से हुई। इस अवसर पर महिला मंडल द्वारा नृत्य, गरबा और सभी आयु वर्ग के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा खेल प्रस्तुत किए गए। पारितोषिक वितरण समाज के किरीट शाह द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में स्वामी वात्सल्य का आयोजन भी किया गया, जिसके पुण्यार्जक भरत गांधी परिवार थे। साउंड व्यवस्था निधिश पदम शाह द्वारा संभाली गई। इस समारोह में नवरत्न नव मंडल 2024 सम्मान चंदन लाल गांधी को प्रदान किया गया, जिन्होंने शिक्षा विभाग में अपनी एक अलग पहचान बनाई है और कई साहित्यिक पुस्तकों का लेखन भी किया है।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री दिगंबर जैन दशा हुमड नव मंडल के रोहित, जयप्रकाश, राजीव, अनिल, जसवंत, मानव, खुसाल, अखिल, निखिल, अतुल, हितेश, तुषार और महिला मंडल की अल्का, अतुल, अर्चना, प्राची, चार्ली, दीपिका, अल्का, जसवंत एवं समस्त नव मंडल एवं महिला मंडल के सदस्यों का सहयोग प्राप्त हुआ।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page