राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य, धन्य कुमार जिनप्पा गुंडे, के सवाईमाधोपुर आगमन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार, प्रोटोकॉल अधिकारी मुकेश अग्रवाल, और जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मनोज कुमार मीना, राजस्थान समग्र जैन युवा परिषद् के अध्यक्ष जिनेन्द्र जैन, तथा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बृजेन्द्र जैन ने रेलवे स्टेशन पर उनका स्वागत किया। इस मौके पर उन्हें माल्यार्पण करते हुए जिनशासन का दुपट्टा पहनाकर पुष्पगुच्छ भेंट किया गया। पढ़िए जिनेंद्र जैन की रिपोर्ट…
सवाईमाधोपुर l राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य, धन्य कुमार जिनप्पा गुंडे, के सवाईमाधोपुर आगमन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार, प्रोटोकॉल अधिकारी मुकेश अग्रवाल, और जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मनोज कुमार मीना, राजस्थान समग्र जैन युवा परिषद् के अध्यक्ष जिनेन्द्र जैन, तथा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बृजेन्द्र जैन ने रेलवे स्टेशन पर उनका स्वागत किया।
इस मौके पर उन्हें माल्यार्पण करते हुए जिनशासन का दुपट्टा पहनाकर पुष्पगुच्छ भेंट किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य के साथ उनकी धर्मपत्नी निर्मला जिनप्पा गुंडे, हरियाणा राज्य से आयोग के पैनल लीडर एवं प्रसिद्ध वास्तुकार उर्मिल जैन, तथा निजी सचिव आशीष दाधीच भी मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के नए 15 सूत्रीय कार्यक्रम के पूर्व सदस्य सतीश जैन, राधेश्याम जैन, सुबोध कुमार जैन और अशोक कुमार जैन ने भी उनका स्वागत किया।
इसके बाद सभी अतिथियों का सर्किट हाउस चलने का अनुरोध किया गया। सर्किट हाउस में धन्य कुमार जिनप्पा गुंडे ने जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मनोज मीना से विभाग की योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने पर जोर देते हुए कहा कि इससे अल्पसंख्यक वर्ग के सभी समुदायों को लाभ मिल सकेगा।
राजस्थान समग्र जैन युवा परिषद के अध्यक्ष जिनेन्द्र जैन ने कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं, जैसे:
1. अल्पसंख्यक मामलात विभाग के निदेशालय में सहायक निदेशक के पद पर स्थायी अधिकारियों की नियुक्ति।
2. नवीन जिलों में अल्पसंख्यक कार्यालय खोलकर वहां जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, कार्यक्रम अधिकारी और अन्य स्टाफ की नियुक्ति।
3. प्रधानमंत्री जी के 15 सूत्रीय कार्यक्रम में प्राकृत शिक्षण के लिए अधिक संसाधन और वीतरागी शिक्षा का आधुनिकीकरण करने का प्रावधान।
4. राज्य एवं जिला स्तर पर अल्पसंख्यकों से संबंधित प्रतिष्ठित संस्थाओं के प्रतिनिधियों और राज्य सरकार द्वारा मनोनीत सदस्यों की नियुक्ति।
5. ब्लॉक स्तरीय कमेटी का गठन करने का प्रावधान।
6. प्रत्येक जिले से अल्पसंख्यक वर्ग के विशेषज्ञ सलाहकार सदस्यों की नियुक्ति।
7. अति अल्पसंख्यक वर्ग के लिए संभाग स्तर पर अल्पसंख्यक छात्रावास और आवासीय विद्यालय खोलने की मांग।
गुंडे साहब ने आयोग द्वारा न्याय संगत कार्यवाही का आश्वासन दिया। इस अवसर पर राजस्थान समग्र जैन युवा परिषद के संरक्षक एवं पूर्व तहसीलदार ज्ञानचन्द जैन और समाजश्रेष्ठी सतीश जैन ने गंगापुर सिटी जिले में जिला अल्पसंख्यक मामलात कार्यालय खोलने का निवेदन किया। उन्होंने बताया कि सवाईमाधोपुर जिले से गंगापुर सिटी जिले के उपखंड मुख्यालयों की दूरी लगभग 80-90 किलोमीटर है, जिससे आवागमन में कठिनाई होती है और कुछ उपखंडों में परिवहन के साधन भी कम हैं। इस कार्यक्रम में अल्पसंख्यक वर्ग के सभी समुदायों के लोग उपस्थित थे।













Add Comment