समाज में जन जागृति लाने एवं समाज उत्थान के उद्देश्य से बने अंतरराष्ट्रीय दिगंबर जैन पोरवाड़ सामाजिक मंच की ओर से विभिन्न गतिविधियां हर समय की जाती रही हैं। मंच के सभी झोन अध्यक्ष और सचिव की ऑन लाइन ज़ूम मीटिंग की गई। इसमें आगामी आयोजनों को लेकर चर्चा हुई। धामनोद से पढ़िए, दीपक प्रधान की यह खबर…
धामनोद। समाज में जन जागृति लाने एवं समाज उत्थान के उद्देश्य से बने अंतरराष्ट्रीय दिगंबर जैन पोरवाड़ सामाजिक मंच की ओर से विभिन्न गतिविधियां हर समय की जाती रही हैं। मुख्य मीडिया प्रभारी आशीष जैन ने बताया कि मंच के सभी झोन अध्यक्ष और सचिव की ऑन लाइन ज़ूम मीटिंग की गई। इसमें आगामी आयोजनों को लेकर चर्चा हुई। मंच अध्यक्ष समीर जैन मंडलेश्वर ने शिक्षा और चिकित्सा के लिए बंूद-बूंद योजना को सफल बनाने पर जोर दिया। वहीं सचिव सन्मति जैन बालसमुद ने बताया कि आगामी आम सभा मीटिंग जल्द ही बुलाई जाएगी तथा समाज में गृह उद्योग को बढ़ावा देने के लिए मंच की वेबसाइट का शुभारंभ किया जाएगा। साथ ही धार्मिक तीर्थ यात्रा भी जल्द ही करवाई जाएगी।
महिला प्रकोष्ठ सचिव ऋतु जैन चंडीगढ़ ने बताया कि समाज के सभी उम्र के बच्चों, बड़ों और महिलाओं के लिए निः शुल्क ऑनलाइन इंग्लिश कोर्स शुरू किया जाना है। मीटिंग मे सम्पूर्ण भारत के झोन अध्यक्ष सचिव ने ऑनलाइन भाग लिया एवं आगामी मंच के होने वाले कार्यक्रमों पर अपने विचार साझा किए।













Add Comment