अखिल भारतीय आचार्य ज्ञानसागर प्रतिभा सम्मान समारोह में होनहार छात्र/छात्राओं के चयन हेतु डिजिटल फोर्म भरने के लिए लिंक 5 सितंबर को जारी किया जाएगा। कार्यक्रम परम पूज्य वंदनीय गुरु मां गणिनी आर्यिका श्री आर्षमति माता जी संसघ के सानिध्य में ऋषभ विहार, दिल्ली में होगा। पढ़िए मोहित जैन की रिपोर्ट…
नई दिल्ली। अखिल भारतीय आचार्य ज्ञानसागर प्रतिभा सम्मान समारोह में होनहार छात्र/छात्राओं के चयन हेतु डिजिटल फोर्म भरने के लिए लिंक 5 सितंबर को जारी किया जाएगा। कार्यक्रम परम पूज्य वंदनीय गुरु मां गणिनी आर्यिका श्री आर्षमति माता जी संसघ के सानिध्य में ऋषभ विहार, दिल्ली में होगा। अखिल भारतीय ज्ञानार्ष भक्त परिवार के प्रवक्ता एवं कार्यक्रम के मुख्य सूत्रधार सोनू जैन बराहना वालो द्वारा बताया गया है किअखिल भारतीय ज्ञानार्ष भक्त परिवार द्वारा 3 वर्षों से निरन्तर आचार्य ज्ञानसागर अखिल भारतीय प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है, जिसमें सम्पूर्ण भारत वर्ष से सभी संप्रदायों, “दिगंबर/श्वेतांबर ” से जैन समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राए शामिल होते हैं। इस वर्ष भी अखिल भारतीय आचार्य ज्ञानसागर प्रतिभा सम्मान समारोह जल्द ही देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।
संस्था के अध्यक्ष सुनील जैन (मोना जनरेटर) दिल्ली एवं महामंत्री विवेक जैन चेंटा वाले मुरैना के द्वारा जल्दी ही मीटिंग बुलाकर कार्यक्रम की तारीख एवं स्थान निश्चित किया जायेगी। 5 सितंबर 2024 से लिंक जारी कर फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। आवेदन करने हेतु पात्रता वर्ष 2024 में 10th/12th में 90%, किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त करना, किसी विशेष डिग्री या डिप्लोमा में प्रथम स्थान प्राप्त करना, किसी अन्य क्षेत्र में विशेष दर्जा प्राप्त करना रखी गई है।













Add Comment