समाचार

दिगंबर जैन सोशल ग्रुप विद्यासागर ने किया पौधरोपण: फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष झांझरी का किया सम्मान


विद्यासागर सोशल ग्रुप इंदौर के सदस्यों द्वारा बेहतर पर्यावरण के लिए शनिवार, को प्रातः 11 बजे उदय नगर जैन मंदिर प्रांगण में पौधारोपण किया गया। कई तरह के ऑक्सीजन प्रदाता व फलदार पौधे रोपे गए। इस अवसर पर समाजजनों का सम्मान भी किया गया। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…


इंदौर। विद्यासागर सोशल ग्रुप इंदौर के सदस्यों द्वारा बेहतर पर्यावरण के लिए शनिवार, को प्रातः 11 बजे उदय नगर जैन मंदिर प्रांगण में पौधारोपण किया गया। विद्यासागर सोशल ग्रुप के अध्यक्ष सतीश जैन ने बताया कि शनिवार को कई तरह के ऑक्सीजन प्रदाता व फलदार पौधे रोपे गए। इसमें मुख्य रूप से आम, जामुन, इमली, आंवला, जाम फल, सीताफल ,कनक, चंपा, मीठा नीम आदि थे। पौधरोपण करने वालों ने संकल्प लिया कि वे पौधों की हिफाजत उसके पेड़ बनने तक करेंगे। प्रतिदिन मंदिर जाते वक्त इन्हें भी देखेंगे। ग्रुप सचिव अरविंद जैन सर ने बताया कि पहला पौधा फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर झांझरी, जैन समाज के अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी व विद्यासागर सोशल ग्रुप के अध्यक्ष सतीश जैन ने रोपा। कार्यक्रम में मनोहर झांझरी का फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर पगड़ी,दुपट्टा व माला पहनाकर विशेष सम्मान किया गया।

इन समाजबंधुओं का किया गया सम्मान 

इसके साथ ही दिगंबर जैन समाज, सामाजिक संसद के अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी का उनके सफलतम कार्यकाल के लिए, राकेश सिंघई का परवार सभा के अध्यक्ष बनने पर एवं संतोष जैन (एमपीईबी )का सिद्ध चक्र मंडल विधान में चक्रवर्ती बनने पर सम्मान किया गया। सभी अतिथियों का कहना था कि विश्व पर्यावरण को स्वच्छ करने के लिए पौधरोपण जरूरी है। इस अवसर पर सुनील अनीता जैन (एक्स.), संतोष मीना जैन ,जेके जैन (फॉरेस्ट) प्रकाश सुनीता जैन, ओमप्रकाश जैन, अजय जैन एडवोकेट, संगीता जैन, शालिनी जैन, सरिता रविंद्र जैन, उषा नरेंद्र सिंघई, सुरेश जैन (बीना), प्रदीप जैन , संदीप जैन, पंकज जैन,सहित बड़ी संख्या में ग्रुप के सदस्य उपस्थित थे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page