दिगंबर जैन सोशल ग्रुप प्रतापगढ़ राजस्थान की बैठक गिरनार वॉटर पार्क में संपन्न हुई। ग्रुप के मीडिया प्रभारी रितेश अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रुप की मासिक मीटिंग शहर से बाहर किसी पिकनिक स्पॉट पर करने का निर्णय लिया गया था ।पढि़ए रितेश अग्रवाल की रिपोर्ट ……
प्रतापगढ़। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप प्रतापगढ़ राजस्थान की बैठक गिरनार वॉटर पार्क में संपन्न हुई। ग्रुप की मासिक मीटिंग शहर से बाहर किसी पिकनिक स्पॉट पर करने का निर्णय लिया गया था। जिसके तहत रविवार को मुकेश जैन और उज्ज्वल जैन के संयोजन में ग्रुप के पदाधिकारियों सहित 51 सदस्यों ने इसमें हिस्सा लिया। वॉटर पार्क में मीटिंग के बाद सभी सदस्यों ने पूल और एडवेंचर का आनंद लिया।
वही शाम को तीर्थ क्षेत्र बही पार्श्वनाथ दर्शन कर श्रीजी की आरती की । अंत में ग्रुप के अध्यक्ष सतीश शाह ने सभी आभार व्यक्त किया। इस नवाचार की फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश जैन विनायका ने सराहना की।













Add Comment