इंदौर (राजेश जैन दद्दू)। गोम्मटगिरि तीर्थ पर आए संकट में दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फ़ेडरेशन से संबद्ध इंदौर के साथ-साथ पूरे प्रदेश के सभी सोशल ग्रुप परिवार इस संघर्ष में गोम्मटगिरी ट्रस्ट के साथ हैं। फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश विनायका ने कहा कि आपकी सहमति / कार्य योजना के बाद दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन प्रयास करेगा कि इस संदर्भ में मध्यप्रदेश के सभी सोशल ग्रुप अपने-अपने शहर में जिलाधीश के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित करें।
फेडरेशन के मीडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू, संजीव जैन संजीवनी ने कहा कि समस्त सोशल ग्रुप ने प्रतिज्ञा की है कि सभी दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप आज समाज की धरोहर पर आए संकट में समाज के साथ हैं।
आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
9
+1
1
+1
3













Add Comment