समाचार

दिगंबर जैन सोशल ग्रुप ने स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया : कीर्ति स्तंभ मंदिर परिसर में ध्वजारोहण, जयकारों से गूंजा भिंड


दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सिटी भिंड ने 79वां स्वतंत्रता दिवस जैन तीर्थ कीर्ति स्तंभ मंदिर परिसर में ध्वजारोहण और देशभक्ति के कार्यक्रमों के साथ मनाया। उत्सव में शहर के गणमान्य नागरिक, सदस्य और अतिथि शामिल हुए। पढ़िए सोनल जैन की खास रिपोर्ट…


दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सिटी भिंड द्वारा 79वां राष्ट्रीय महापर्व स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में शहर के हृदय स्थल, जैन तीर्थ कीर्ति स्तंभ मंदिर परिसर में मनाया गया। कार्यक्रम में संस्था के दांपत्य सदस्य एवं आमंत्रित अतिथियों ने सक्रिय सहभागिता दी। प्रारंभ में सभी अतिथियों का तिरंगा पट्टी पहनाकर और बैज लगाकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात ध्वजारोहण का कार्य शहर के प्रमुख चिकित्सक डॉ. रविकांत शालिनी जैन और अशोक जया जैन सर्राफ ने सामूहिक रूप से किया। ध्वजारोहण के बाद सामूहिक राष्ट्रगान गूंजा और भारत माता की जयकारों से वातावरण देशभक्ति में सराबोर हो गया। कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता दिवस और देशप्रेम से जुड़े विचार सभी ने उत्साहपूर्वक साझा किए। आयोजन के उपरांत सभी उपस्थित सदस्यों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया तथा स्वल्पाहार वितरण किया गया।

कार्यक्रम में यह रहे उपस्थित 

इस अवसर पर शैलेंद्र पूनम जैन, अंशुल आयशा जैन, रविंद्र सुधा जैन, अशोक जया जैन, विकल्प नीलम जैन, अतुल ज्योति जैन, संजय संगीता जैन, विनय नीलम जैन, प्रशांत बरखा जैन, शुद्धत्म प्रकाश उर्वशी जैन, राजीव वर्षा जैन, डॉ. रविकांत शालिनी जैन, पंकज रजनी जैन, वरुण शिवानी जैन, रिषभ सोनम जैन, मुकेश प्रेक्षा जैन, समर सुरभि जैन और मुकेश किरण जैन सहित सभी सदस्य और आमंत्रित अतिथि मौजूद रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page