इंदौर नगर दिगंबर जैन सोशल ग्रुप की ओर से विभिन्न मंदिरों में हर साल की तरह 19 जून से प्रारंभ शिक्षा सहयोग छात्रवृत्ति वितरण और रियायती मूल्य पर कापियों का वितरण फेडरेशन एवं समाज के वरिष्ठ जनों की उपस्थिति में प्रारंभ हुआ। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…
इंदौर। इंदौर नगर दिगंबर जैन सोशल ग्रुप की ओर से विभिन्न मंदिरों में हर साल की तरह 19 जून से प्रारंभ शिक्षा सहयोग छात्रवृत्ति वितरण और रियायती मूल्य पर कापियों का वितरण फेडरेशन एवं समाज के वरिष्ठ जनों की उपस्थिति में प्रारंभ हुआ। फेडरेशन के राजेश जैन दद्दू ने बताया कि इस अवसर पर फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर झांझरी ने दिगंबर जैन सोशल ग्रुप इंदौर नगर ग्रुप को स्टार ग्रुप बताते हुए उनके द्वारा सतत 28 वर्षाे से कई जा रही सेवा की सराहना की। महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल ने भी संबोधित करते हुए कहा कि इतने कम मूल्य पर उच्च श्रेणी की कापियों के लिए इंदौर नगर सोशल ग्रुप का बहुमान किया और इसकी निरंतरता की सराहना कर जैन समाज को लाभान्वित करने के लिए कार्यों की प्रशंसा की। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण से हुआ। अतिथि स्वागत भाषण सुधीर जैन ने दिया।
अभय बंडी चेयरमेन ने किट एवं सेंटर की जानकारी दी। संचालन योजना मार्गदर्शक दिलीप मेहता ने किया और आभार सचिव नीरज जैन ने माना। इस अवसर पर नवीन जैन, दिलीप छाबड़ा, शिखर सोनी, भरतेश जैन, पीसी जैन, प्रकाश शाह, विनोद जैन, अरुण जैन, अशोक जैन,संगीता विनायका, सुनील जटाले सनत जैन, अनिल अजमेरा, सुधीर सोनी, सुभाष काला और अन्य 50 सदस्य उपस्थित थे।













Add Comment