समाचार

दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद का शपथ विधि समारोह 9 मार्च को: इंदौर प्रेस क्लब में रात 7 बजे होगा कार्यक्रम, नए पदाधिकारी लेंगे पद एवं गोपनीयता की शपथ


इंदौर में दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के नव मनोनीत संचालक मंडल का शपथ विधि समारोह 9 मार्च को प्रेस क्लब में आयोजित होगा। इस दौरान सभी पदाधिकारी शपथ लेंगे और महावीर जन्म कल्याणक के संयोजक-सह संयोजक की घोषणा भी की जाएगी। 


इंदौर ।इंदौर में दिगंबर जैन समाज की सामाजिक संसद के नव मनोनीत संचालक मंडल का शपथ विधि समारोह सोमवार 9 मार्च को आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम रात 7 बजे एम.जी. रोड स्थित प्रेस क्लब हॉल में होगा, जिसमें समाज के कई वरिष्ठ सदस्य और पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

सभी पदाधिकारी लेंगे शपथ

सामाजिक संसद के अध्यक्ष विनय बाकलीवाल और प्रचार प्रमुख सतीश जैन ने बताया कि नव गठित कमेटी के सभी पदाधिकारी इस अवसर पर पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। कार्यक्रम को लेकर समाज में उत्साह का माहौल है।

कमेटी में बनाए गए कई प्रकोष्ठ

सामाजिक संसद में इस बार कई महत्वपूर्ण पद और प्रकोष्ठ बनाए गए हैं। इनमें परम संरक्षक, संरक्षक, परामर्शदाता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मंत्री, संयुक्त मंत्री के साथ-साथ युवा प्रकोष्ठ, महिला प्रकोष्ठ, चिकित्सा प्रकोष्ठ, विधि प्रकोष्ठ और धार्मिक गतिविधि प्रकोष्ठ शामिल हैं।

महावीर जन्म कल्याणक की तैयारी

कार्यक्रम के दौरान भगवान महावीर के आगामी जन्म कल्याणक महोत्सव को लेकर भी अहम घोषणा की जाएगी। इस अवसर पर आयोजन के संयोजक और सह-संयोजक के नामों की घोषणा की जाएगी।

संविधान संशोधन पर भी चर्चा

बताया गया कि समारोह के दौरान सामाजिक संसद के संविधान में संभावित संशोधन के विषय पर भी चर्चा की जाएगी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
2
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page