समाचार

दिगंबर जैन समाज, सामाजिक संसद इंदौर ने व्यक्त की शोक संवेदना: श्रद्धालुओं के शीघ्र स्वस्थ होने की मंगल कामना की


बागपत और प्रयागराज महाकुंभ में हुए हादसे को बेहद दुःखद बताते हुए स्थानीय दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद और जैन समाज ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है। दोनों जगह के जैन समाज से एकजुट होकर सहानुभूतिपूर्वक स्थिति का सामना करने की अपील की है। पढ़िए इंदौर से यह खबर…


इंदौर। बागपत में भगवान आदिनाथ के मोक्ष कल्याणक महोत्सव के अवसर पर निर्वाण लाडू समर्पित करते वक्त बड़ा हादसा हुआ। जिसमें 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और कई घायल हो गए। इसके साथ ही प्रयागराज के महाकुंभ में मौनी अमावस्या बनी मौत की अमावस्या। 14 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और कई घायल हो गए। दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी , महामंत्री सुशील पांड्या एवं प्रचार प्रमुख सतीश जैन ने इन दोनों हादसों को अत्यंत दुःखद बताया।

सकल जैन समाज से की अपील

प्रयागराज और बागपत के पूरे जैन समाज से अपील की है कि वे एकजुट होकर सहानुभूति और धैर्य के साथ इस स्थिति का सामना करें और घायलों की हर संभव मदद करें। उन्होंने भगवान आदिनाथ से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवारों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने हादसे में घायल हुए सभी श्रद्धालुओं के शीघ्र स्वस्थ होने की मंगल कामना भी की।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page