दिगंबर जैन परवार सभा के तत्वावधान में समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं और शासकीय सेवाओं में उच्च पदों पर नियुक्ति पाने वाले गौरवशाली प्रतिभाओं का 13 वां सम्मान समारोह पूज्य मुनि श्री विनम्र सागर जी महाराज ससंघ के पावन सान्निध्य में दलाल बाग में आयोजित किया गया। इस अवसर पर पूज्य मुनि श्री विनम्र सागर जी महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि साधारण कब असाधारण बन जाए इसका कोई भरोसा नहीं। सभी छात्र-छात्राओं से कहा कि पूरी ईमानदारी से, लगन से मेहनत करो। बुनियाद रखते वक्त जो सहारा मिलता है वो बहुत काम आता है।पढ़िए सतीश जैन की रिपोर्ट…
इंदौर। दिगंबर जैन परवार सभा के तत्वावधान में समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं और शासकीय सेवाओं में उच्च पदों पर नियुक्ति पाने वाले गौरवशाली प्रतिभाओं का 13 वां सम्मान समारोह पूज्य मुनि श्री विनम्र सागर जी महाराज ससंघ के पावन सान्निध्य में दलाल बाग में आयोजित किया गया। परवार सभा के महामंत्री सतीश जैन ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद शंकर लालवानी और विशेष अतिथि प्रीति जैन, संभागीय अधिकारी, माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश, प्रोफेसर रजनीश जैन, पूर्व सचिव यूजीसी एवं पार्षद राजीव जैन थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता की अनिल जैन ‘ जैनको ‘ ने की। स्वागत अध्यक्ष विनोद चौधरी, अशोक जैन एवं सरदार मल जैन थे। दीप प्रज्वलन राकेश जैन ‘ सिंघई ‘ चेतक परिवार ने किया। कार्यक्रम के प्रमुख संयोजक गौतम जैन एवं सभा के अध्यक्ष कैलाश चंद जैन नेताजी ने बताया कि 121 छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। कक्षा दसवीं और बारहवीं बोर्ड की परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली कुमारी अनन्या अतुल जैन को अनिल जैन जैनको परिवार ने एवं मोक्षिता डॉक्टर संजीव जैन को अशोक कुमार जैन (सनाई वाले) परिवार ने गोल्ड मेडल प्रदान किये। पांचवी से ऊपर अपनी – अपनी कक्षाओं में सर्वोच्च अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं को 11 सिल्वर मेडल क्रमशः पुरस्कार वीरेंद्र कुमार सूत वाले, राजेश जैन लॉरेल, योगेश बांझल, अभय जैन, एडवोकेट संतोष – मीना जैन सर, डॉ. सुश्री साधना नानकचंद बांझल, अनिल – मीना रावत, मनोज सिंघई, निर्मल- शांता जैन, आदेश जैन (आबकारी अधिकारी ), डॉक्टर प्रेमचंद विमला बाई जैन के परिवार द्वारा एवं दो नगद पुरस्कार शरद – सीमा रावत एवं अरुण जैन मऊ रानीपुर वाले परिवार के द्वारा दिए गए।
पूरी मेहनत करें
इस अवसर पर पूज्य मुनि श्री विनम्र सागर जी महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि साधारण कब असाधारण बन जाए इसका कोई भरोसा नहीं। सभी छात्र-छात्राओं से कहा कि पूरी ईमानदारी से, लगन से मेहनत करो। बुनियाद रखते वक्त जो सहारा मिलता है वो बहुत काम आता है। परवार सभा पिछले 13 वर्षों से यह कार्य कर रही है, मेरा उनको पूरा आशीर्वाद है। मैं चाहता हूं कि ये संस्था गरीब विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति की भी व्यवस्था करें। तीनों अतिथियों के कहने का आशय यह था कि ये मेधावी छात्र ही भारत का भविष्य है। मुनि श्री निस्वार्थ सागर जी एवं क्षुल्लक श्री हीरक सागर जी महाराज जी मंच पर विराजित थे। इस अवसर पर अरविंद जैन ‘ सर ‘ , डॉक्टर प्रकाश जैन, सुरेश पड़ोसी, भरतेश बड़कुल, मनीष नायक, सुदीप जैन, विजय जैन, प्रमोद जैन, आनंद जैन, जय कुमार जैन, सचिन जैन सुपारी, आलोक जैन बंडा, विनोद जैन, सुधीर जैन, नीरज जैन सहित बहुत अधिक संख्या में समाजजन उपस्थित थे।सभी समाज जनों के लिए सुस्वादु भोजन की व्यवस्था भी परवार सभा ने की थी।













Add Comment