दिगंबर जैन 108 मुनि पुण्य सागर महाराज ससंघ का शनिवार को खून्ता (श्रीनगर) में भव्य मंगल प्रवेश हुआ। सुबह 6 बजे मूंगाणा से संघ ने बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के साथ पैदल विहार किया। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट..
धरियावद। दिगंबर जैन 108 मुनि पुण्य सागर महाराज ससंघ का शनिवार को खून्ता (श्रीनगर) में भव्य मंगल प्रवेश हुआ। सुबह 6 बजे मूंगाणा से संघ ने बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के साथ पैदल विहार किया। इसके बाद सुबह 8.30 बजे खूंता गांव में मुनि पुण्य सागर का 17 अन्य साधु-संतों के साथ मंगल प्रवेश हुआ। ग्रामवासियों ने संघ की गाजे-बाजे के साथ भक्ति से झूमते हुए संघ की अगुवानी की। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जगह-जगह मुनि श्री का पाद प्रक्षालन किया
मुनि संघ की शनिवार को प्रवचन सभा, आहार चर्या, स्वाध्याय, संध्या आरती, वैयावृत्ति आदि कार्यक्रम के बाद रात्रि विश्राम खूंता में ही हुआ। रविवार सुबह संघ का अतिशय क्षेत्र मऊ के लिए विहार होगा। मऊ में प्रातः 8 बजे संघ का मंगल प्रवेश होगा। रविवार को मऊ में अतिशयकारी त्रिलोकीनाथ भगवान का अभिषेक, शांतिधारा, प्रवचन सभा समेत अन्य कार्यक्रम होंगे। मुनि ससंघ का रात्रिविश्राम रविवार को क्षेत्र पर ही होगा।













Add Comment