समाचार

दिगंबर जैन गोला पूर्व समाज ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर : बड़ी संख्या में लोग हुए लाभान्वित


 दिगंबर जैन गोला पूर्व समाज की ओर से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। मोदी जी की नसिया में इसका आयोजन हुआ। इस मौके पर समाज से जुड़ी प्रतिभाओं का सम्मान हुआ। साथ ही समाज की बाल ब्रह्मचारी डॉ. सौम्या और विनय प्रभा की दीक्षा पूर्व गोद भराई की गई। इंदौर से पढ़िए यह खबर…


इंदौर। श्री दिगंबर जैन गोला पूर्व समाज का नि:शुल्क चिकित्सा शिविर मोदी जी की नसिया में लगाया गया। इस मौके पर समाज से जुड़ी प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। साथ ही समाज की बाल ब्रह्मचारी डॉ. सौम्या और विनय प्रभा की दीक्षा पूर्व गोद भराई का कार्यक्रम भी हुआ। समाज अध्यक्ष पूर्व डीएसपी डीके जैन ने बताया कि दिगंबर जैन समाज शिक्षा और चिकित्सा का क्षेत्र में निरंतर काम कर रहा है।

उन्होंने बताया कि निर्धन छात्रों के लिए छात्रवृत्ति और शिक्षण सामग्री की मदद की गई है। चिकित्सा के क्षेत्र में भी समाज की ओर से मदद की जाती रही है। पिछले 20 वर्षों में 2 लाख से अधिक लोगों के स्वास्थ्य की चिंता की गई। जरूरतमंदों को मौके पर ही मदद दी गई। इस सिलसिले में चिकित्सा शिविर लगाया गया। इसमें समाज के बड़ी संख्या में लोगों ने नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा का लाभ उठाया। शिविर में प्रसिद्ध डॉक्टरों की टीम ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। इस मौके पर एसजी कैंसर सेंटर के माध्यम से लोगों के लिए सुविधा प्रदान की गई।

डॉ. सौम्या और विनय प्रभा की हुई गोद भराई

समाज के बाल ब्रह्मचारी डॉ. सौम्या और विनय प्रभा की दीक्षा पूर्व गोद भराई का कार्यक्रम भी हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए।

पत्रकार अजीज खान को किया सम्मानित

दिगंबर जैन पूर्व गोला समाज के वार्षिक कार्यक्रम में पत्रकार अजीज खान का सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया गया। समाज के अध्यक्ष और डीएसपी डीके जैन ने देश मौके पर समाज की प्रतिमाओं का भी अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में बुराइयों के खिलाफ संघर्ष करने वाले अजीज खान उन पत्रकारों में शामिल हैं।

जिन्होंने कभी भी अपने कलाम को व्यापार का हथियार नहीं बनाया समाज की भलाई के लिए काम करते रहे और हमेशा प्रशासन के मददगार के रूप में अपने भूमिका निभाई। इस मौके पर समाज के प्रतिष्ठित लोग मौजूद थे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page