केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान से भेंट कर उन्हें महावीर इंटरनेशनल की सेवा यात्रा से संक्षिप्त रूप में अवगत कराया गया और उन्हें संगठन द्वारा प्रकाशित ‘महावीर प्रवाह’ का स्वर्ण जयंती अंक भेंट किया गया। यह उल्लेखनीय है कि धर्मेंद्र प्रधान हाल ही सूरत के महावीर समवसरण में तेरापंथ धर्म संघ के एकादशम अधिशास्ता परम श्रद्धेय आचार्य श्री महाश्रमण जी के सानिध्य में जैन विश्व भारती इंस्टीट्यूट, लाडनू द्वारा आयोजित कन्वोकेशन में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे। पढ़िए राजीव सिंघई और वीर गणपत भंसाली की रिपोर्ट…
सूरत। केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान से भेंट कर उन्हें महावीर इंटरनेशनल की सेवा यात्रा से संक्षिप्त रूप में अवगत कराया गया और उन्हें संगठन द्वारा प्रकाशित ‘महावीर प्रवाह’ का स्वर्ण जयंती अंक भेंट किया गया। यह उल्लेखनीय है कि धर्मेंद्र प्रधान हाल ही सूरत के महावीर समवसरण में तेरापंथ धर्म संघ के एकादशम अधिशास्ता परम श्रद्धेय आचार्य श्री महाश्रमण जी के सानिध्य में जैन विश्व भारती इंस्टीट्यूट, लाडनू द्वारा आयोजित कन्वोकेशन में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे। महावीर इंटरनेशनल सूरत मुख्य शाखा के वरिष्ठ सदस्य और हाल ही में एमआईएफ बने, साथ ही भगवान महावीर यूनिवर्सिटी, सूरत के प्रबंधक डॉ. प्रो. संजय जैन ने धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। गौरतलब है कि वर्ष 2024 में आचार्य श्री महाश्रमण जी का सूरत चातुर्मास भगवान महावीर यूनिवर्सिटी के विशाल परिसर में सम्पन्न होने जा रहा है।
यह विश्वविद्यालय सूरत के पॉश क्षेत्र द्वितीय वी.आई.पी रोड पर स्थित है और चार माह के लिए जैन बंधुओं ने इसे पूर्ण श्रद्धा भाव से सस्नेह निःशुल्क रूप से समर्पित किया है। ज्ञात रहे कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की विचारधारा से ओतप्रोत प्रो. डॉ. श्री संजय जैन RSS के पर्यावरण मिशन के राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी भी हैं। भविष्य में प्रो. डॉ. जैन महावीर इंटरनेशनल अपेक्स में अपनी सेवाएं प्रदान कर सकते हैं और इस संबंध में प्रबल संभावना है।













Add Comment