समाचार

उज्जैन में धर्म प्रभावक सम्मान समारोह 24 अगस्त को: धर्म प्रभावकों का सम्मान जैन समाज का एक महत्वपूर्ण कर्तव्य


नगर में धर्म प्रभावक सम्मान समारोह 24 अगस्त को रखा गया है। यह आयोजन का तीसरा वर्ष है। उज्जैन में मुनि श्री प्रणुत सागर जी मुनिराज ससंघ के आशीष एवं प्रेरणा से 24 अगस्त को धर्म प्रभावक सम्मान समारोह होगा। सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम, यूट्यूब अथवा फेसबुक आदि) के माध्यम से दिगंबरत्व का जयनाद करने वाले युवाओं में से 100 इनफ्लूएन्सर्स का चयन करके उन्हें आमंत्रित किया गया है। उज्जैन से पढ़िए, अभिषेक अशोक पाटील की यह खबर…


उज्जैन। नगर में धर्म प्रभावक सम्मान समारोह 24 अगस्त को रखा गया है। यह आयोजन का तीसरा वर्ष है। उज्जैन में मुनि श्री प्रणुत सागर जी मुनिराज ससंघ के आशीष एवं प्रेरणा से 24 अगस्त को धर्म प्रभावक सम्मान समारोह होगा। सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम, यूट्यूब अथवा फेसबुक आदि) के माध्यम से दिगंबरत्व का जयनाद करने वाले युवाओं में से 100 इनफ्लूएन्सर्स का चयन करके उन्हें आमंत्रित किया गया है। जिन्हें स्वयं मुनि श्री प्रणुत सागर महाराज जी मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। भोपाल निवासी श्रेष्ठ जैन (विशु) ने बताया कि मात्र 16 वर्ष की उम्र में मुनि श्री प्रणुत सागरजी महाराज आचार्य श्री विशुद्धसागरजी महाराज के संघ में शामिल होकर ब्रह्म्चर्य व्रत धारण करके पांच वर्ष बाद दिगंबर मुनि दीक्षा लेकर आत्म कल्याण की ओर आगे बढ़े। क्रांतिकारी विचारक एवं ओजस्वी प्रवचनकार के रूप में आपकी ख्याति देश-विदेश में फैल रही है। पट्टाचार्य श्री विशुद्धसागरजी महाराज के शिष्य मुनिश्री प्रणुत सागर जी ने सर्वप्रथम धर्म प्रभावक सम्मान समारोह का शुभारंभ वर्ष 2023 में वडोदरा ( गुजरात) से किया। मुनिश्री प्रणुत सागर जी ने कहा कि धर्म प्रभावकों का सम्मान जैन समाज का एक महत्वपूर्ण कर्तव्य है।

जो जिनशासन की निःस्वार्थ प्रभावना कर रहे हैं। ऐसे युवाओं को प्रेरित करने और उनमें नई ऊर्जा भरने लिए यह सम्मान आरंभ किया। मुनि श्री प्रणुत सागर जी ने धर्म प्रभावक सम्मान के माध्यम से 50 युवाओं का सम्मान कर इसे साकार रूप प्रदान किया। इसके बाद वर्ष 2024 में निःस्वार्थ रूप से धर्म की प्रभावना करने वाले 50 इनफ्लूएन्सर्स का सम्मान मुंबई में किया गया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page