अखिल भारतवर्षीय धर्म जागृति संस्थान का नवम राष्ट्रीय रजत अधिवेशन जैन तीर्थ स्थान अहिक्षेत्र पार्श्वनाथ (यूपी) में रविवार को आचार्य श्री वसुनंदी महाराज ससंघ (22 पिच्छी) के पावन सानिध्य में हुआ। इस अधिवेशन में समाजहित के कई बिंदुओं और मुद्दों पर चर्चा की गई। धर्म जागृति संस्थान प्रांत राजस्थान को प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया। पदन जैन बिलाला को पुनः अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। अहिक्षेत्र पार्श्वनाथ से पढ़िए, यह खबर…
अहिक्षेत्र पार्श्वनाथ। अखिल भारतवर्षीय धर्म जागृति संस्थान का नवम राष्ट्रीय रजत अधिवेशन जैन तीर्थ स्थान अहिक्षेत्र पार्श्वनाथ (यूपी) में रविवार को आचार्य श्री वसुनंदी महाराज ससंघ (22 पिच्छी) के पावन सानिध्य में हुआ। अधिवेशन में जैन समाज की घटती जनसंख्या, भगवान आदिनाथ के जन्मोत्सव पर अवकाश, जैन हो तो नाम में जैन लिखे, युवाओं को संस्कारित करें। जरूरतमंद को शिक्षा चिकित्सा आदि में सहायता, नारी शक्ति व युवा शक्ति को सशक्त करें आदि विषयों पर गंभीर चिंतन हुआ। संस्थान के संयुक्त महामंत्री संजय जैन बडजात्या कामा एवं कोषाध्यक्ष पंकज जैन लुहाड़िया थड़ी मार्केट के अनुसार आचार्य श्री ने जैसे ही राजस्थान प्रांत का नाम लगातार तीसरे वर्ष पूरे भारत वर्ष में प्रथम पुरस्कार के लिए घोषित किया।
पूरा सदन तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। केन्द्रीय कार्यकारिणी के अध्यक्ष योगेश जैन मेरठ, महामंत्री भूपेंद्र जैन दिल्ली, अधिवेशन संयोजक निकुंज जैन दिल्ली, आरसी गर्ग आईपीएस बोलखेड़ा, राजकमल सरावगी ग्रीन नगर आदि ने राजस्थान के प्रतिनिधियों के साथ मंच पर सभी का सम्मान किया। आचार्य श्री ने राजस्थान के प्रांतीय अध्यक्ष और उनकी पूरी टीम के कार्याें की सराहना करते हुए बिलाला को पुनः अगले कार्यकाल के लिए प्रांतीय अध्यक्ष घोषित किया। प्रांतीय अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष ने आचार्य श्री को वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इनको भी मिला सम्मान
द्वितीय पुरस्कार दिल्ली की उत्तम नगर पश्चिमी दिल्ली को तथा तृतीय पुरस्कार शाहदरा जोन शाखा दिल्ली को प्राप्त हुआ। संस्थान के राजस्थान प्रांत के संरक्षक ओमप्रकाश काला मामाजी, ज्ञानचंद जैन बस्सी, राकेश जैन माधोराजपुरा के अलावा कार्यकर्ता निर्मल पाटोदी, देवेंद्र कासलीवाल, सिद्ध सेठी, नरेन जैन, राजेन्द्र ठोलिया, सोभाग अजमेरा, किरण शिखरचंद जैन, पंकज काला, विनीत जैन, महेश काला, प्रमेश जैन सहित राजस्थान की 34 शाखाओं के श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति देकर सम्मानित किया गया।
आचार्यश्री ने संस्था को दिया आशीर्वाद
आचार्य श्री ने संस्थान को अपने उद्देश्य के अनुरूप धर्म प्रभावना और जैन समाज हित के कार्य करते रहने के लिए आशीर्वाद दिया। अधिवेशन में युवा व महिला प्रकोष्ठ का भी राष्ट्रीय स्तर पर गठन किया गया। जिसमें राजस्थान के बहुत से प्रतिनिधियों को स्थान मिला है। संचालन मनोज जैन शास्त्री और संजय जैन बडजात्या कामा ने किया।













Add Comment