सारांश
मुनि श्री अजितसागर ने नया बाजार जैन मंदिर में धर्म सभा को संबोधित करते हुए बच्चों में अच्छे संस्कार डालने की जरूरत पर जोर दिया। पढ़िए एक रिपोर्ट..
ग्वालियर। अगर बच्चे धर्म नहीं समझते तो मांओं को उनका प्रेरणास्त्रोत बनना होगा। मांओं को बच्चों को अच्छे संस्कार देने ही होंगे। बच्चों को करियर, पैसे या नौकरी के पीछे मत भागने दें। उन्हें नामी सेठ बनाओ, व्यापारी बनाओ लेकिन उससे ज्यादा जरूरी है कि उन्हें अच्छा इंसान बनाओ। यह बात मुनिश्री अजितसागर ने शुक्रवार को नया बाजार जैन मंदिर में धर्म सभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि बचपन से बच्चों में संस्कार डालने चाहिए।
यही संस्कार उसके जीवन भर काम आते हैं। उससे ही उनका व्यक्तित्व बनता है। आयोजन प्रवक्ता ललित जैन ने बताया कि शनिवार को मुनिश्री के प्रवचन सुबह 9 बजे एवं शाम 6 बजे से नया बाजार जैन मंदिर में होंगे। इस अवसर पर अभिषेक सिंघई, विवेक चौधरी, राजीव चौधरी, बंटू जैन, डॉ ए. के. जैन ने मुनिश्री के चरणों में श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद लिया।













Add Comment