कसरावद नगर में बुधवार को अंतर्मुखी मुनिश्री पूज्य सागर जी महाराज के सानिध्य में भक्तामर महिमा मंडल विधान का संगीतमय आयोजन किया गया। इसमें समीपवर्ती गांवों और नगरों से बड़ी संख्या में मुनि भक्त जैन समाज के लोग शामिल हुए। विधान के बाद गुरुवाणी सुनकर समाजजनों ने धर्मलाभ लिया। कसरावद से पढ़िए, पंकज जैन की यह खबर…
कसरावद। नगर में बुधवार को अंतर्मुखी मुनिश्री पूज्य सागर जी महाराज के सानिध्य में भक्तामर महिमा मंडल विधान का संगीतमय आयोजन किया गया। बुधवार का विधान अंकितकुमार वीरेंद्र धनोते परिवार, महावीर नगर ने रखा था।
इसमें कसरावद के साथ बामंदी, धामनोद, मंडलेश्वर, बड़वाह, सनावद, पीपलगोन, लोहारी, बरसलाय से सभी जैन समाज बंधु एवं कसरावद नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेंद्र यादव, शरीष जायसवाल, सांसद प्रतिनिधि ताराचंद यादव, प्रकाश रायली सभी बंधुओं ने उपस्थित होकर धर्म लाभ लिया। विधान दोपहर 1 से प्रारंभ हुआ एवं शाम के 6 बजे तक चला। इसके बाद गुरुदेव के मंगल प्रवचन हुए।














Add Comment