दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप इंदौर मैन के द्वारा आज प्रसिद्ध अतिशय क्षेत्र मक्सी पार्श्वनाथ जी में भक्तिमय रंगपंचमी मनाई गई। इस रंगारंग अवसर पर आयोजित मेला में दान राशि संग्रह का कार्य भी किया गया। पढि़ए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…
मक्सी/इंदौर। दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप इंदौर मैन के द्वारा आज प्रसिद्ध अतिशय क्षेत्र मक्सी पार्श्वनाथ जी में रंगपंचमी के रंगारंग अवसर पर आयोजित मेला में दान राशि संग्रह का कार्य भी किया गया। मीडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू ने बताया कि इस अवसर पर 1,41,580 रुपए एकत्रित किए गए, जिसे क्षेत्र कमेटी को दिया गया।
इस अवसर फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश विनायका, महावीर ट्रस्ट के गौरव शाली, अध्यक्ष अमित कासलीवाल, देवेन्द्र कांसल आदि ने सेवा कार्य के इस पुण्योदय में संरक्षक पुष्पा कासलीवाल के साथ सुशील-सुषमा पांड्या, भुपेंद्र-साधना जैन, अनिल-उर्मिला जैन, पवन-सीमा बाकलीवाल, प्रदीप-संगीता सेठी, संजय-किरण कासलीवाल एवं सभी सोशल ग्रुप के सदस्यों का बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया, जिन्होंने अपनी चंचला लक्ष्मी का दान कर अपने पुण्य को बढ़ाया। इस अवसर पर दिगंबर जैन सोशल ग्रुप, मेन ग्रुप के अध्यक्ष ओर सचिव का सम्मान तीर्थ क्षेत्र कमेटी मक्सी द्वारा किया गया।













Add Comment