दिगंबर जैन सोशल ग्रुप जीनियस द्वारा रविवार को संगीतमय सम्मेद शिखरजी विधान श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर जवेरी बाग में बड़ी भक्ति भाव से हुआ। अष्टानिका के बाद एवं 10 लक्षण पर्व के पूर्व चातुर्मास की स्थापना के शुभ अवसर पर धर्म की अमृतधारा बहाने एवं अपने कर्मों का क्षय करने के लिए जीनियस परिवार ने यह कदम उठाया। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…
इंदौर। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप जीनियस द्वारा रविवार को संगीतमय सम्मेद शिखरजी विधान श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर जवेरी बाग में बड़ी भक्ति भाव से हुआ। अष्टानिका के बाद एवं 10 लक्षण पर्व के पूर्व चातुर्मास की स्थापना के शुभ अवसर पर धर्म की अमृतधारा बहाने एवं अपने कर्मों का क्षय करने के लिए जीनियस परिवार ने यह कदम उठाया।
आयोजन में जीनियस ग्रुप के 130 लोगों ने भाग लिया। इस विधान के साथ में सर्वश्रेष्ठ भक्ति करने वालों को भी पुरस्कृत किया गया और विधान में बीच-बीच में पंडितजी द्वारा धार्मिक प्रश्नोत्तरी में भी पुरस्कार दिए गए। विधान के संयोजक संजय बरखा बड़जात्या, जितेंद्र रानू पोरवाल, जितेंद्र भावना जैन रहे।
संस्थापक संरक्षक विजय इंदिरा जी बड़जात्या द्वारा भी सम्मेद शिखरजी पर प्रश्न पूछे गए। विधान के बाद सुस्वादिस्ट भोजन की भी व्यवस्था थी।













Add Comment