समाचार

तीन लोक विधान का सातवां दिवस: अभिषेक, पूजन का धर्म लाभ लिया श्रद्धालुओं ने 


श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर राजा मंडी में चल रहे तीन लोक विधान के सातवें दिवस प्रथम अभिषेक, पूजन और शांतिधारा की गई। तीन लो विधान में मध्य लोक के उत्तरार्द्ध के दूसरे अध्याय के अंतिम भाग का वर्णन सुनाया गया। आगरा से पढ़िए, राहुल जैन की यह खबर…


आगरा। श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, राजा मंडी में चल रहे तीन लोक विधान के सातवें दिवस प्रथम अभिषेक, पूजन और शांतिधारा की गई। तीन लो विधान में मध्य लोक के उत्तरार्द्ध के दूसरे अध्याय के अंतिम भाग का वर्णन सुनाया गया। यहां प्रथ्ज्ञम अभिषेक करने का सौभाग्य उर्मिला बडजात्या को मिला। दिलीप बडजात्या व रोहित बडजात्या ने क्रिया सम्पन्न की और शांतिधारा करने का सौभाग्य ओमप्रकाश मोहिताश जैन (आवास विकास) को मिला। इसके बाद नित्य नियम की पूजा हुआ। तीन लोक विधान में मंगलवार को मध्य लोक के उत्तराद्व के दूसरे अध्याय के अंतिम भाग का वर्णन किया गया।

पंडित अरुण शास्त्री ने पूजन के दौरान मध्य लोक के अंतिम भाग के सभी अर्घ्य चढवाए और सूर्य व चंद्रमा में स्थित देवालयों व उनकी महिमा तथा देवताओं द्वारा उनकी पूजा-अर्चना के बारे में विस्तृत चर्चा की। जिसे संगीत से सजाया हेमलता जैन एंड पार्टी ने। आगरा दिगम्बर जैन परिषद के अनंत जैन का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम का संचालन निशांत जैन ने किया। कार्यक्रम दौरान मंदिर समिति श्री अनिल जैन, दिलीप बडजात्या, ललित जैन, सुभाष चंद्र जैन, निर्मल जैन, ज्ञान कुमार जैन, निशांत जैन, विवेक जैन, त्रिलोक जैन, सुनील जैन, सम्यक जैन, रजनीश जैन ,राहुल जैन, रोहित जैन ,रिषभ जैन, श्रीमती विजय जैन, जैना जैन, मधु जैन, शोभा बडजात्या, रितु जैन, विनीता जैन, सोनिया जैन आदि विराजमान थे। आठवें दिन पंडित अरुण शास्त्री द्वारा सुबह 7 बजे से अभिषेक, तीन लोक विधान होगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page