समाचार

आर्यिका श्री सौहार्द मति माताजी एवं आर्यिका सुप्रभ मति माताजी का रहा सान्निध्य : श्रुत पंचमी पर निकाली गई पालकी यात्रा


श्रुत पंचमी पर्व के पावन महोत्सव को मनाते हुए श्रीमुनिसुव्रत सर्वार्थ सिद्धि जिनालय स्मृतिनगर में परमपूज्य गणिनी आर्यिका श्री सौहार्द मति माताजी एवं आर्यिका सुप्रभ मति माताजी के सान्निध्य में जिनवाणी की पालकी यात्रा निकाली गई। पढ़िए यह रिपोर्ट…


इंदौर। श्रुत पंचमी पर्व के पावन महोत्सव को मनाते हुए श्रीमुनिसुव्रत सर्वार्थ सिद्धि जिनालय स्मृतिनगर में परमपूज्य गणिनी आर्यिका श्री सौहार्द मति माताजी एवं आर्यिका सुप्रभ मति माताजी के सान्निध्य में जिनवाणी की पालकी यात्रा निकाली गई , जिसमें पाठशाला परिवार के बच्चों-माता-बहनों और श्रावकों ने भाग लिया।

पालाकी यात्रा के बाद मंदिर में श्रीजी का एवं श्रुतस्कंध यंत्र का अभिषेक एवं शान्तिधारा की गई। माताजी सौहार्द मतिजी द्वारा श्रुत परंपरा को देने वाले आचार्य धरसेनाचार्य द्वारा प्राप्त ज्ञान को आचार्य पुष्पदंत आचार्य भूतबली द्वारा षट्खण्डागम ग्रंथ के रुप में पहुंचाने की कथा का वाचन किया। कार्यक्रम का संचालन बाल ब्रह्मचारी तरुण भैयाजी ने किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
6
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page