समाचार

भक्तों ने भगवान संभवनाथ को निर्वाण लाडू किया अर्पित: मंत्रोच्चार से उत्तम मार्दव धर्म मनाया


बांसवाड़ा नगर में चैत्र मास के पर्यूषण पर्व के दूसरे दिन उत्तम मार्दव धर्म के रूप में मनाया गया। सम्मेद शिखर के धवलकूट से मोक्ष प्राप्त करने वाले जैन धर्म के तीसरे जैन तीर्थंकर संभवनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक मनाया गया। भगवान पार्श्वनाथ का अभिषेक किया गया। शांतिधारा की गई। भगवान संभवनाथ को निर्वाण लाडू चढ़ाया गया। बांसवाड़ा से पढ़िए यह खबर…


बांसवाड़ा। नगर में चैत्र मास के पर्यूषण पर्व का दूसरा दिन उत्तम मार्दव धर्म के रूप में मनाया गया। सम्मेद शिखर के धवलकूट से मोक्ष प्राप्त करने वाले जैन धर्म के तीसरे जैन तीर्थंकर संभवनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक मनाया गया। सुबह गर्भगृह में मूलनायक पार्श्वनाथ भगवान का अभिषेक, शांति धारा एवं भगवान संभवनाथ को मुक्ति का प्रतीक निर्वाण लाडू जलकांता वस्तुपाल शाह परिवार ने अर्पित किया। अशोक के. शाह के मंत्रोच्चार से भक्तों ने निर्वाण कांड भाषा पाठ पढ़कर अर्घ्य चढ़ाए।

अन्य अभिषेक कर्ता निवेश शाह, मनोज शाह, अजीत कोठिया रहे। इस अवसर पर समाज अध्यक्ष राजेश शाह, जयकुमारजी शाह, भरत शाह, राजमल शाह, अनिल कोठिया, विजय चंद सेठ, रमनलाल शाह, धनपाल सेठ, अशोक एम.शाह, जिनेंद्र गांधी आदि उपस्थित रहे। यह जानकारी समाज प्रवक्ता राकेश शाह ने दी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page