समाचार

चंद्रप्रभु भगवान का निर्वाण कल्याणक महोत्सव : भक्तों ने चढ़ाया निर्वाण लाडू


आचार्य श्री 108 चैत्यसागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से श्री अग्रवाल दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर, मोती कटरा में सकल दिगम्बर जैन समाज मोती कटरा के तत्वावधान में श्री चंद्रप्रभु भगवान के मोक्षकल्याणक दिवस के पावन अवसर पर चंद्रप्रभु विधान एवं निर्वाण लाडू महोत्सव का आयोजन हुआ। पढ़िए छोटू जैन की रिपोर्ट…


आगरा। आचार्य श्री 108 चैत्यसागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से श्री अग्रवाल दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर, मोती कटरा में सकल दिगम्बर जैन समाज मोती कटरा के तत्वावधान में श्री चंद्रप्रभु भगवान के मोक्षकल्याणक दिवस के पावन अवसर पर चंद्रप्रभु विधान एवं निर्वाण लाडू महोत्सव का आयोजन हुआ। यह आयोजन आगरा के मोती कटरा स्थित श्री अग्रवाल दिगम्बर जैन बड़ा मन्दिर में बडे़ ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। भक्तों ने सर्वप्रथम स्वर्ण कलशों से सभी प्रतिमाओं का अभिषेक कर वृहद शांतिधारा की। भक्तों ने विधानाचार्य सुनील जैन शास्त्री के कुशल निर्देशन में अष्ट द्रव्य के साथ संगीतमय चंद्रप्रभु का सामूहिक पूजन किया। पूजन में मौजूद सभी भक्तों ने अपने हाथों में चंवर लेकर नृत्य किया। इसके बाद श्रावक-श्राविकाओं ने निर्वाण कांड का पाठ पढ़कर चंद्रप्रभु भगवान के समक्ष 8 किलो का निर्वाण लाडू अर्पित किया।

महोत्सव के समापन पर सभी भक्तों ने चंद्रप्रभु भगवान की मंगल आरती की। इस दौरान भक्तों का उत्साह श्रीजी के प्रति देखते ही बना रहा था। इस अवसर पर मंदिर के अध्यक्ष राकेश जैन पर्देवाले, मंत्री अनिल जैन,अर्थ मंत्री अनंत जैन, अमित जैन, रिषभ जैन, विजय जैन, विकास जैन, संजीव जैन, विवेक जैन, नीरज जैन, हुकम जैन, शुभम जैन छोटू सहित समस्त मोती कटरा सकल जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page