समाचार

भगवान नेमीनाथ के भक्त गिरनार जी की यात्रा पर रवाना: यात्रियों के पुण्य की अनुमोदना का आह्वान


इंदौर से विश्व जैन संगठन और सकल जैन समाज के तीर्थ रक्षक, धर्मवीर, दानवीर परिवार के सहयोग से 500 यात्री बसों से इंदौर से जूनागढ़ गिरनार जी की यात्रा पर संकल्प के साथ जा रहे हैं। सभी वहां 2 जुलाई को श्री नेमीनाथ भगवान के मोक्ष कल्याणक महोत्सव पर निर्वाण लाडू चढ़ाएंगे। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…


इंदौर। इंदौर से विश्व जैन संगठन और सकल जैन समाज के तीर्थ रक्षक, धर्मवीर, दानवीर परिवार के सहयोग से लगभग 500 यात्री निःशुल्क बस द्वारा इंदौर से गिरनार जी संकल्प के साथ जा रहे हैं। वहां 2 जुलाई बुधवार को श्री नेमीनाथ भगवान के मोक्ष कल्याणक महोत्सव पर निर्वाण लाडू चढ़ाएंगे। विश्व जैन संगठन के अध्यक्ष मयंक जैन एवं राजेश जैन दद्दू ने समाज श्रेष्ठी एवं समाज जन से आह्वान किया कि धर्मवीरों के पुण्य की अनुमोदना करें।

जिन्होंने अपनी साधन संपन्नता से 9 बसों का बंदोबस्त तीर्थ भक्तों के लिए किया। हम सब उनका स्वागत करते हैं, वंदन करते हैं। साथ ही, जो संकल्प के साथ यात्रा पर जा रहे हैं। धर्म वीरों को शुभकामनाएं प्रेषित कर मंगलमय यात्रा की अनुमोदना कर मंगल भावना भाएं कि सभी यात्रियों को निर्वाण लाडू चढ़ाने का सौभाग्य मिले। इसी कामना के साथ सभी समाजजन, वरिष्ठ पदाधिकारी, समाज सेवी, संस्था, ट्रस्टी जन सभी महावीर बाग आकर बसों से जा रहे सभी यात्रियों और बसों के पुण्यर्जकों का वंदन अभिनंदन एवं सतिशय पुण्य की अनुमोदना करे। सोमवार को शाम 6 महावीर बाग एरोड्रम रोड से बसें रवाना होंगी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page