समाचार

तीर्थंकर प्रश्नोत्तरी 3 अगस्त को होगी: प्रतियोगिता में 8 से 90 वर्ष तक के धर्मानुरागी हो सकेंगे शामिल 


जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ एवं 23वें तीर्थंकर पार्श्वनाथ प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 3 अगस्त को आयोजित होने जा रही है। प्रतियोगिता मुनिश्री विलोकसागर जी महाराज एवं मुनिश्री विबोधसागर महाराज के आशीर्वाद एवं प्रेरणा से उन्हीं के सान्निध्य में आयोजित की जा रही है। मुरैना से पढ़िए, मनोज जैन नायक की यह खबर…


मुरैना। जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ एवं 23वें तीर्थंकर पार्श्वनाथ प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 3 अगस्त को आयोजित होने जा रही है। प्रतियोगिता संयोजक डॉ. मनोज जैन एवं विमल जैन बघपुरा ने बताया कि मुनिश्री विलोकसागर जी महाराज एवं मुनिश्री विबोधसागर महाराज के आशीर्वाद एवं प्रेरणा से उन्हीं के सान्निध्य में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता के माध्यम से आजकल के युवाओं में धर्म के प्रति ललक पैदा करना ही इसका उद्देश्य है। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के आयोजकों के अनुसार बड़ा जैन मंदिर में चातुर्मासरत युगल मुनिराजों के निर्देशन में तीर्थंकर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन शाम 6.30 से 7.30 बजे तक होगा। इस धार्मिक ज्ञान प्रतियोगिता में 8 से लेकर 90 वर्ष तक के सभी धर्मानुरागी बंधुगण माताएं बहनें भाग ले सकेंगी। भगवान आदिनाथ एवं भगवान पारसनाथ के जीवन चरित्र पर आधारित इस प्रतियोगिता में 150 प्रश्न होंगे। जिनका जवाब देना होगा। जिसमें से प्रश्नोत्तरी में 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रतियोगिता में 100 में से 100 अंक लाने वाले प्रतियोगियों को चांदी की माला से सम्मानित किया जाएगा एवं 90 अंक अथवा उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले सभी प्रतियोगियों को सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा।

तीर्थंकर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता को संपन्न करवाने के लिए संयोजक डॉ. मनोज जैन (प्रोफेसर), सह संयोजक विमल जैन बघपुरा, विद्वत नवनीत शास्त्री, एडवोकेट दिनेश जैन वरैया, राकेश जैन शास्त्री परिवार, सजल जैन बरहाना, अनिल नायक गढ़ी, अजय जैन गोसपुर अथक सहयोग कर रहे हैं। प्रश्नोत्तरी पुण्यार्जक चेतनमाला, सुप्रिया, देवदत्त जैन मुरैना होगें और रेखा संजय जैन मुरैना एवं लालजीराम लखमीचंद जैन बानमौर की ओर से पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page