नगर में चातुर्मास रत गणिनी आर्यिका सरस्वती माता जी के दर्शनार्थ हेतु पारसोला राजस्थान से समाजजन पधारे. साथ ही आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज के संघस्थ ब्रह्मचारी गज्जू भैया जी भी पधारे। पढ़िए यह रिपोर्ट…
सनावद। नगर में चातुर्मास रत गणिनी आर्यिका सरस्वती माता जी के दर्शनार्थ हेतु पारसोला राजस्थान से समाजजन पधारे. साथ ही आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज के संघस्थ ब्रह्मचारी गज्जू भैया जी भी पधारे। सन्मति जैन काका ने बताया कि इस अवसर पर पारसोला से पधारे अतिथियों एवं ब्रह्मचारी भैया जी ने आर्यिका माता जी एवं समाज जनों को आगामी दिनों में आचार्य श्री के सानिध्य में 6 सितंबर को भव्य जैनेश्वरी दीक्षा, 10 सितंबर – आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज का हीरक जयंती महोत्सव एवं 13 से 15 अक्टूबर – आचार्य श्री शांति सागर जी का आचार्य पद प्रतिष्ठापन शताब्दी महोत्सव के कार्यक्रमों की पत्रिका भेंट की। इस अवसर पर सभी समाजजनों सभी अतिथियों का हार, श्रीफल, दुप्पटे से सम्मान किया।













Add Comment